Rules Change From 1st February 2026: हर महीने की पहली तारीख आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आती है। ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों को प्रभावित करने का काम करते हैं। फरवरी की शुरुआत भी कुछ ऐसे ही बदलावों के साथ होने जा रही है। इन बदलावों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं से लेकर किसानों के ऊपर देखने को मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें क सरकार और संबंधित विभाग समय-समय पर नीतियों, योजनाओं और कीमतों में संशोधन करते हैं, ताकि आर्थिक संतुलन बनाए रखा जा सके। इस कारण आपको 1 फरवरी से होने जा रहे बदलावों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।