फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rules Change: एलपीजी, यूपीआई से लेकर रेलवे तक, 1 अक्तूबर से बदल गए ये बड़े नियम

Wed, 01 Oct 2025 07:02 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपको बदले गए इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप अपडेटेड रहेंगे तो इनका फायदा उठा सकेंगे और किसी तरह की परेशानी से भी बच सकेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
Rules Change From October 2025 - फोटो : AdobeStock
आज से अक्तूबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। नया महीना नए बदलावों को लेकर आता है। ये बदलाव सीधे आपकी जेब और सुविधाओं को प्रभावित करने का काम करते हैं। हम चाहे बात यूपीआई ट्रांजैक्शन की, रेलवे टिकट बुकिंग की या फिर रसोईघर से जुड़े एलपीजी सिलेंडर की करें हर जगह कुछ न कुछ नया बदलाव लागू हो चुका है। कई बार हम महीने की शुरुआत में होने वाले इन बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन इनका असर हमारे बजट और कामकाज पर सीधे तौर पर पड़ता है।

अक्तूबर महीने की शुरुआत में रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किया है, जिससे यात्रियों को फायदा होगा। इसके अलावा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव भी आपको प्रभावित करेंगे। आपको बदले गए इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप अपडेटेड रहेंगे तो इनका फायदा उठा सकेंगे और किसी तरह की परेशानी से भी बच सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Rules Change From October 2025 - फोटो : AdobeStock

रेल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव

  • आज से रेलव टिकट बुकिंग के नियमों में एक नया बदलाव लागू हो चुका है।
  • इस नए बदलाव के तहत रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट में केवल वही लोग टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है।
  • एप और आईआरसीटीसी दोनों जगह से टिकट बुक करने पर ये नियम लागू हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
Rules Change From October 2025 - फोटो : Adobe Stock

एनपीएस से जुड़े नियमों में बदलाव

  • आज से नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस से जुड़े नियमों में भी बदलाव हुआ है।
  • पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क का नया नियम लागू किया है।
  • इसके अंतर्गत अब नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के सब्सक्राइबर्स एक ही PAN या PRAN के अंतर्गत कई योजनाओं में निवेश कर सकेंगे। 

4 of 5
Rules Change From October 2025 - फोटो : AdobeStock

यूपीआई 

  • आज से यूपीआई से जुड़े नियम में भी बदलाव हुआ है।
  • अब आप किसी से यूपीआई एप पर डायरेक्ट पैसे नहीं मांग पाएंगे।
  • यूपीआई ने पी2पी सुविधा बंद कर दी है।
  • बढ़ती धोखाधड़ी को देखते हुए एनपीसीआई ने यह निर्णय लिया है।
  • यही नहीं अब आप यूपीआई की मदद से 5 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं, पहले यह लिमिट 1 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rules Change From October 2025 - फोटो : Adobe Stock

एलपीजी गैस की कीमतें

  • दशहरा और दीवाली से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है।
  • दिल्ली में पहले 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1580 रुपये का मिलता था, जिसकी कीमत बढ़कर अब 1595.50 रुपये हो गई है।
  • 19 किलो के एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
  • वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें