फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooling Tips: गर्म भट्टी के जैसा तप रहा है आपका घर? छत पर करें ये काम बिना एसी के भी ठंडा रहेगा कमरा

Fri, 22 May 2026 01:58 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन दिनों मौसम का तापमान अपने चरम पर है। ज्यादातर जगहों पर पूरे दिन 40 डिग्री से अधिक तापमान रह रहा है। ऐसे में बहुत से लोगों के घर भी भट्ठी की तरह गर्म रह है। सरकार ने इसी से बचाव के लिए कुछ उपाय बताएं जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
छत को ठंडा रखने के उपाय - फोटो : AI
How To Keep Roof Cool In Summer: गर्मियों के मौसम में सूरज की सीधी और तीखी किरणें सबसे पहले हमारे घर की छत पर पड़ती हैं। दिनभर धूप में तपने के कारण कंक्रीट की छत एक गर्म भट्ठी की तरह काम करने लगती है, जिसकी तपिश नीचे के कमरों तक पहुंचती है। इस वजह से बिना एसी के कमरों में बैठना या सोना बिल्कुल दूभर हो जाता है। बहुत से लोग महंगे कूलिंग सिस्टम का खर्च नहीं उठा सकते हैं।

ऐसे में अगर आप अपनी छत पर कुछ बेहद आसान, सस्ते और पारंपरिक उपाय कर लें, तो बिना एसी चलाए भी आपका पूरा घर प्राकृतिक रूप से काफी ठंडा और आरामदायक बना रह सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
छत को ठंडा रखने के उपाय - फोटो : AI
ग्रीन नेट शेडिंग (हरी जाली की परत)
  • अपनी पूरी छत पर या कमरों के ठीक ऊपर वाले हिस्से में बांस के खंभों की मदद से हरे रंग का शेड नेट लगा दें।
  • शेड के नीचे हवा का बहाव बना रहता है, जिससे छत दिन के सबसे गर्म समय में भी ज्यादा नहीं तपती।
  • यह हरी जाली सूरज की तेज किरणों को सीधे छत की कंक्रीट की सतह पर पड़ने से रोक देती है।
विज्ञापन

3 of 5
छत को ठंडा रखने के उपाय - फोटो : AI
हीट इंसुलेशन टाइल्स (गर्मी रोकने वाली खास टाइलें)
  • छत पर सामान्य टाइल्स की जगह सफेद रंग की हीट इंसुलेशन टाइल्स लगवाएं।
  • यह एक बार का निवेश है जो हर साल गर्मी के मौसम में आपके घर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है।
  • इन टाइल्स की बनावट ऐसी होती है जो सूरज की गर्मी को सोखकर नीचे के कमरों तक जाने से रोक देती हैं।

4 of 5
छत को ठंडा रखने के उपाय - फोटो : AI
रिफ्लेक्टिव मैटेरियल यानी चूना या सफेद पेंट करना
  • छत की सतह पर चूने का लेप या अच्छे क्वालिटी का व्हाइट रिफ्लेक्टिव पेंट लगाएं।
  • देखा जाए तो यह सबसे सस्ता उपाय है, जो किफायती होने के साथ असरदार भी है, इस उपाय से कंक्रीट की छत ठंडी रहती है और कमरों का तापमान 5 से 7 डिग्री तक कम हो जाता है।
  • सफेद रंग धूप और हानिकारक किरणों को अपने अंदर सोखने के बजाय वापस आसमान की तरफ परावर्तित कर देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छत को ठंडा रखने के उपाय - फोटो : AI
बांस, फूंस एवं पाम लीव्स की सेकेंडरी रूफ स्क्रीन
  • यह एक तरह का देसी जुगाड़ है, जिसमें छत के ऊपर बांस, सूखी घास-फूंस और ताड़ के पत्तों को मिलाकर एक छप्पर या अस्थायी परत तैयार करते हैं।
  • अच्छी बात यह है कि यह पर्यावरण के अनुकूल और बेहद किफायती उपाय है, जो बिना अधिक खर्च किए आपके घर को नेचुरल रूप से ठंडा रखता है।
  • यह पारंपरिक तरीका पूरी छत को सीधे कंक्रीट की गर्मी और तेज गर्म हवाओं यानी लू के थपेड़ों से पूरी तरह बचा कर रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें