फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RO Water: आरओ से बहने वाले वेस्ट पानी को ऐसे कर सकते हैं रीयूज, इन 4 कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल

Sun, 12 Jul 2026 05:35 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Recycle of Waste Water at Home: लगभग सभी घरों में आरओ का वेस्ट वॉटर बिना इस्तेमाल के नाली में बहा दिया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आप इस पानी का इस्तेमाल करके अपने घर के कई लीटर साफ पानी को बचा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आरओ वेस्ट पानी का रीयूज - फोटो : AI
RO Waste Water Reuse: आजकल लगभग हर घर में पीने के पानी को साफ करने के लिए आरओ यानी वॉटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1 लीटर साफ पानी बनाने के चक्कर में यह मशीन करीब 3 लीटर पानी बर्बाद (वेस्ट) कर देती है? ज्यादातर लोग इस खारे पानी को नाली में बहने के लिए छोड़ देते हैं, जिससे रोजाना भारी मात्रा में जल की बर्बादी होती है।

इस वेस्ट पानी को फेंकने के बजाय आप इसे स्टोर करके घर के कई बड़े कामों में दोबारा इस्तेमाल (रीयूज) कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस पानी को किन 4 जरूरी कामों में उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
घर में पोंछा लगाने और साफ-सफाई में - फोटो : Adobe Stock
घर में पोंछा लगाने और साफ-सफाई में
आरओ से निकलने वाले रिजेक्टेड पानी का सबसे बेहतरीन इस्तेमाल घर के फर्श पर पोंछा लगाने के लिए किया जा सकता है। इस पानी में थोड़ा सा फिनाइल या फर्श साफ करने वाला लिक्विड मिलाकर आप पूरे घर को आसानी से चमका सकते हैं। इसके अलावा घर के गंदे दरवाजों, लोहे की ग्रिल और खिड़कियों की धुलाई के लिए भी यह पानी पूरी तरह सुरक्षित और उपयोगी माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
बर्तनों की प्री-वाशिंग और धुलाई में - फोटो : Adobe stock
बर्तनों की प्री-वाशिंग और धुलाई में
सिंक में जमा गंदे बर्तनों को सीधे साफ पानी से धोने के बजाय, आप प्यूरीफायर के वेस्ट पानी से उनकी शुरुआती सफाई कर सकते हैं। बर्तनों पर जमे तेल, घी और जूठन को इस पानी से रगड़कर साफ कर लें। इसके बाद अंत में बर्तनों को सामान्य साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके घर में पीने वाले साफ पानी की रोजाना भारी बचत होगी।

4 of 5
वॉशिंग मशीन - फोटो : Amar Ujala
वाशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए
कपड़े धोने में बहुत अधिक पानी की जरूरत होती है, जिसे आप आरओ के वेस्ट पानी से पूरा कर सकते हैं। आप इस पानी को सीधे वाशिंग मशीन में बाल्टी की मदद से डाल सकते हैं या इसे एक बड़े ड्रम में इकट्ठा कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा नाजुक या महंगे कपड़ों को इस पानी में न धोएं, क्योंकि खारेपन के कारण उनका रंग हल्का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पौधों में डालने और टॉयलेट फ्लश में - फोटो : Adobe Stock
पौधों में डालने और टॉयलेट फ्लश में
इस पानी को आप अपने घर के आउटडोर पौधों या बगीचे में डालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इनडोर पौधों में इसे रोजाना डालने से बचें। इसके साथ ही, इस वेस्ट पानी को बाल्टी में भरकर टॉयलेट फ्लश के रूप में उपयोग भी किया जा सकता है। इससे हर बार फ्लश करने पर बर्बाद होने वाले कई लीटर साफ पानी को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें