फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Monsoon Safety Tips: क्या बारिश के मौसम में ई-स्कूटर चलाने से खराब हो जाता है? यहां दूर कर लें कंफ्यूजन

Tue, 16 Jun 2026 12:54 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Electric Scooter Battery Damage: उत्तर भारत के ज्यादातर जगहों पर इन दिनों बारिश का मौसम बना हुआ है। ऐसे में बहुत से इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिकों के मन ये सवाल है कि क्या भीगने से स्कूटर खराब हो सकता है? आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इलेक्ट्रिक स्कूटर बारिश - फोटो : AI
EV Monsoon Safety tips: इन दिनों हर तरफ बारिश का मौसम बना हुआ है। कई जगहों पर तेज बारिश भी देखने मिल रही है, जिसकी वजह से लोगों का भीषण गर्मी से राहत मिली है। इन सब के बीच में इलेक्ट्रिक स्कूटर के मालिकों के मन में एक बड़ा सवाल पैदा हो रहा है। कई लोग सोचते हैं कि बारिश के पानी से ई-स्कूटर की बैटरी खराब हो जाएगी या उसमें शॉर्ट सर्किट हो जाएगा। 

अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो परेशान न हों। सच यह है कि आधुनिक ई-स्कूटर पूरी तरह वॉटरप्रूफ तकनीक से बने होते हैं, लेकिन फिर भी लापरवाही बरतने पर नुकसान हो सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बारिश के मौसम में इलेक्ट्रिक स्कूटर के मालिकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
आईपी रेटिंग का सुरक्षा चक्र समझें - फोटो : Adobe Stock
आईपी रेटिंग का सुरक्षा चक्र समझें
  • आज के ज्यादातर ई-स्कूटर आईपी67 या आईपी65 रेटिंग के साथ आते हैं।
  • इस रेटिंग का मतलब है कि स्कूटर की बैटरी और मोटर धूल और पानी की बौछारों से पूरी तरह सुरक्षित हैं।
  • इस तकनीक की वजह से तेज बारिश में भी स्कूटर चलाने से यह खराब नहीं होता।
विज्ञापन

3 of 5
जलभराव वाले रास्तों से हमेशा बचें - फोटो : Adobe Stock
जलभराव वाले रास्तों से हमेशा बचें
  • अगर सड़क पर आधे टायर से ज्यादा गहरा पानी भरा हो, तो वहां स्कूटर न ले जाएं।
  • लंबे समय तक पानी में डूबे रहने से कनेक्टर के अंदर नमी जा सकती है।
  • पानी मोटर कंट्रोलर के संवेदनशील हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे भारी खर्च आ सकता है।

4 of 5
बारिश के बाद चार्जिंग में रखें यह सावधानी - फोटो : Adobe Stock
बारिश के बाद चार्जिंग में रखें यह सावधानी
  • अगर आपका ई-स्कूटर बारिश में भीग गया है, तो उसे तुरंत चार्जिंग पर न लगाएं।
  • बता दें कि नमी होने पर चार्ज करने से सॉकेट में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसलिए पहले स्कूटर के चार्जिंग पोर्ट को साफ कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें, उसके बाद ही चार्जर कनेक्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानसून में ई-स्कूटर की देखभाल के आसान टिप्स - फोटो : Adobe Stock
मानसून में ई-स्कूटर की देखभाल के आसान टिप्स
  • स्कूटर को हमेशा किसी शेड या वाटरप्रूफ कवर के नीचे ही पार्क करें।
  • अगर किन्हीं कारणों से स्कूटर भीग भी जाता है तो उसे भीगने के बाद सूखे कपड़े से पोंछने के बाद ही इस्तेमाल करें।
  • गीली सड़कों पर अच्छी ग्रिप के लिए टायर का प्रेशर हमेशा सही बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें