Restaurant Service Charge Rules: अक्सर जब हम किसी अच्छे रेस्टोरेंट या होटल में परिवार के साथ खाना खाने जाते हैं, तो बिल आने पर खाने की कीमत और जीएसटी के अलावा एक और भारी-भरकम चार्ज जुड़ा हुआ दिखता है, जिसे 'सर्विस चार्ज' कहा जाता है। कई बार यह चार्ज 5 से 10 फीसदी तक होता है, जिससे बिल का बजट काफी बढ़ जाता है।
एक आम इंसान के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि क्या इस पैसे को देना कानूनी रूप से जरूरी है या हम इसे देने से मना कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी से जुड़े सभी सरकार के नियमों को समझते हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि आपके पास क्या अधिकार हैं।