फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: आपके पास भी है 2000 रुपये का नोट? तो अभी भी एक्सजेंच करवा सकते हैं आप, तरीका जानें

Thu, 02 Apr 2026 12:59 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Exchange 2000 Rupees Note: आरबीआई ने जानकारी दी है कि अगर किसी के पास अभी भी 2000 रुपये के नोट हैं, तो वो उसे वापस कर सकता है। इसका तरीका भी आरबीआई द्वारा बताया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
2000 रुपये का नोट कहां बदल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
Reserve Bank Of India Guidelines For 2000 Rupees: 8 नवंबर 2016 की रात शायद ही कोई भूल पाए। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये घोषणा की थी कि अब पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद किया जा रहा है।

ऐसे में फिर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मार्केट में नकदी की कमी को दूर करने के लिए 2000 रुपये के नोट लाए गए थे, लेकिन आरबीआई की तरफ से 19 मई 2023 को क्लीन नोट पॉलिसी का हवाला देते हुए इन्हें सर्कुलेशन से हटाने की घोषणा कर दी गई। इसके बाद लोगों को 2000 रुपये वापस करने पडे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास 2000 रुपये के नोट बच गए हैं, तो आप इन्हें अभी भी वापस कर सकते हैं? चलिए जानते हैं 2000 रुपये के नोट वापस कहां होंगे और इसका तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
2000 रुपये का नोट कहां बदल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या अभी भी बचे हुए हैं 2000 रुपये के नोट?
  • आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, मई 2023 में 2000 रुपये को नोटों की जो कुल वैल्यू थी, वो 3.56 लाख करोड़ रुपये थी
  • फिर 31 मार्च 2026 में ये घटकर 5,501 करोड़ रह गई, इसका मतलब कि आरबीआई के पास 98.45 प्रतिशत 2000 रुपये के नोट वापस आ चुके हैं
  • पर अब भी कुछ नोट लोगों के पास हैं जिन्हें आप वापस कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
2000 रुपये का नोट कहां बदल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या 2000 रुपये के नोट अभी भी वापस कर सकते हैं?
  • हां, आरबीआई के मुताबिक आपके पास अगर 2000 रुपये के नोट हैं तो आप इन्हें एक्सचेंज करवा सकते हैं
  • आरबीआई ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, 2000 रुपेय के नोट अभी भी लीगल टेंडर है यानी आपके पास रखे नोट कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि पूरे 2000 रुपये का नोट है

4 of 5
2000 रुपये का नोट कहां बदल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कहां और कैसे वापस करें 2000 रुपये के नोट?
  • अगर आपके पास 2000 रुपये के नोट है तो आप इसे आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर जमा करवा सकते हैं
  • आप भारतीय डाक द्वारा भी इन नोटों को भिजवा सकते हैं 
  • आरबीआई के जरिए ये पैसे आपके बैंक खाते में जमा होंगे
  • बैंक में 2000 रुपये के नोट बदलवाने की सुविधा 7 अक्तूबर 2023 के बाद से बंद है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
क्या कहा आरबीआई ने?
  • भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया कि अगर किसी के पास 2000 रुपये के नोट हैं, तो वो इसे आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर जमा करवा सकता है






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें