फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2026: सावधान! 26 जनवरी की परेड में साथ नहीं ले जा सकते ये सामान, नहीं माना नियम तो होगी दिक्कत

Sat, 24 Jan 2026 01:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Republic Day Parade Prohibited Items List In Hindi: अगर आप भी इस साल 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड देखने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। जैसे, आप कौन से सामान अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं। नियम का पालन न करने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
26 जनवरी की परेड में क्या चीजें लेकर नहीं जा सकते? - फोटो : Amar Ujala
Republic Day 2026 Parade Guidelines: साल भर में देशवासियों के लिए कई दिन ऐसे होते हैं जो बेहद खास होते हैं। जैसे, 26 जनवरी का दिन। हर भारतवासी के लिए इस दिन का क्या महत्व है ये शायद ही किसी को बताने की जरूरत हो। दरअसल, 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था जिसके बाद से हर साल इसी दिन देश बड़े ही उत्साह और धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाता है।

इस दिन कर्तव्य पथ पर उत्साह से भरी परेड निकलती है जिसमें भारत अपनी सैन्य शक्तियों के अलावा देश के राज्यों और कई अलग-अलग तरह की चीजों को दिखाता है। वहीं, देश के महामहिम राष्ट्रपति सलामी मंच से इस परेड को सलामी देते हैं। साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेता और आम जनमानस भी कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी की ये परेड देखने पहुंचता है। इसलिए अगर आप भी इस बार की परेड देखने जा रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि कौन सी चीजें आप अपने साथ ले जा सकते हैं और कौन सी नहीं। आगे आप इसकी पूरी लिस्ट देख सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Republic Day Parade: 26 जनवरी की परेड में क्या चीजें लेकर नहीं जा सकते? - फोटो : PTI
किन चीजों को नहीं ले जा सकते साथ?
  • खाने-पीने का सामान, कोई थैला या ब्रीफकेस
  • रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेपरिकॉर्डर
  • पेजर, कैमरा, दूरबीन और हैंडकैम आप अपने साथ लेकर नहीं जा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
26 जनवरी की परेड में क्या चीजें लेकर नहीं जा सकते? - फोटो : Freepik.com
इन चीजों को भी ले जाना होता है सख्त मना
  • परेड वाली जगह पर आप कोई ज्वलनशील पदार्थ या सिगरेट, बीड़ी, लाइट शराब, इत्र या किसी तरह का स्प्रे नहीं ले जा सकते
  • नुकीला हथियार, तलवार, पेंचकस, डिजिटल डायर, पाम टॉप कंप्यूटर, पॉवर बैंक, मोबाइल चार्जर
  • हेड फोन, रिमोट कंट्रोल कार, थर्मस फ्लास्क, पानी की बोतल, रेजर, कैंची और छाता नहीं ले जा सकते

4 of 5
26 जनवरी की परेड में क्या चीजें लेकर नहीं जा सकते? - फोटो : PTI
क्या फोटो और वीडियोग्राफी पर भी होती है रोक?
  • परेड स्थल पर आप अनधिकृत तस्वीरें क्लिक नहीं कर सकते
  • यहां पर वीडियोग्राफी करने पर भी रोक होती है
  • ध्यान रहे प्रोटकॉल और तय किए गए नियमों का सख्ती से पालन करना होता है, वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
26 जनवरी की परेड में क्या चीजें लेकर नहीं जा सकते? - फोटो : PTI
क्यों कई चीजों को नहीं ले जा सकते परेड में?
  • परेड में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत कई मंत्री और कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होते हैं
  • ऐसे में यहां की सुरक्षा बेहद ही चाक चौंबद रहती है ताकि परिंदा भी पर न मार पाए
  • इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से कई चीजों को ले जाना होता है मना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें