फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज को दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए? गलत जगह रखने से बढ़ सकता है बिजली बिल

Thu, 24 Sep 2026 01:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखने से उसके आसपास हवा का सही प्रवाह प्रभावित हो सकता है। सही जगह और जरूरी वेंटिलेशन रखने से फ्रिज को गर्मी बाहर निकालने में मदद मिलती है और बिजली की खपत को अनावश्यक रूप से बढ़ने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
फ्रिज को क्यों नहीं रखना चाहिए दीवार से चिपकाकर? - फोटो : Amar Ujala AI
घर में फ्रिज ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर दिन लगातार होता है। ऐसे में इसकी जगह और इस्तेमाल का तरीका बिजली की खपत पर असर डाल सकता है।

कई लोग फ्रिज को किचन या कमरे में जगह बचाने के लिए दीवार से बिल्कुल सटाकर रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना हमेशा सही नहीं होता। फ्रिज के आसपास पर्याप्त जगह होना जरूरी है, ताकि उसकी गर्मी बाहर निकल सके और हवा का प्रवाह बना रहे। चलिए जानते हैं फ्रिज को कितना दूर रखना चाहिए और ये क्यों जरूरी है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फ्रिज को क्यों नहीं रखना चाहिए दीवार से चिपकाकर? - फोटो : AI Generated
दीवार से फ्रिज कितनी दूरी पर रखें?
  • फ्रिज को दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए, इसका पता होना जरूरी है
  • फ्रिज को दीवार से कम से कम 2 से 4 इंच दूर रखना चाहिए
  • आप फ्रिज के साथ मिले यूजर मैनुअल को भी देख सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
फ्रिज को क्यों नहीं रखना चाहिए दीवार से चिपकाकर? - फोटो : एआई जनरेटेड
  • फ्रिज को दीवार से बिल्कुल चिपकाकर रखने से बचना चाहिए
  • फ्रिज के पीछे और आसपास इतनी जगह रखें कि हवा का प्रवाज बना रहे और फ्रिज से निकलने वाली गर्मी आसानी से बाहर जा सके

4 of 5
फ्रिज को क्यों नहीं रखना चाहिए दीवार से चिपकाकर? - फोटो : AI Generated
क्यों फ्रिज को दीवार से दूर रखना जरूरी है?
  • फ्रिज के अंदर ठंडक पैदा करने के दौरान सिस्टम गर्मी को बाहर निकालता है
  • इसके लिए फ्रिज के पीछे या आसपास मौजूद हिस्सों को पर्याप्त वेंटिलेशन की जरूरत होती है
  • अगर फ्रिज को बहुत कम जगह में बंद कर दिया जाए, तो गर्म हवा के निकलने में परेशानी हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रिज को क्यों नहीं रखना चाहिए दीवार से चिपकाकर? - फोटो : AdobeStock
  • इससे कंप्रेसर को गर्मी बाहर निकालने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है
  • ऐसी स्थिति में फ्रिज की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है
  • हालांकि, बिजली बिल कितना बढ़ेगा, इसका कोई एक तय आंकड़ा नहीं है
  • यह फ्रिज के मॉडल, कमरे के तापमान, इस्तेमाल और वेंटिलेशन समेत कई चीजों पर निर्भर करता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें