फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fridge tips: गर्मी में इन गलतियों की वजह से कम हो जाती है फ्रिज की कूलिंग, यहां जानें इसके पीछे का कारण

Wed, 24 Jun 2026 02:43 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fix Fridge Not Cooling: अक्सर ये देखने को मिलता है कि भीषण गर्मी के मौसम में फ्रिज की कूलिंग कम हो जाती है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, मगर ज्यादातर मामलों में कुछ सामान्य कारण होते हैं, जिसे खुद से भी ठीक किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फ्रिज की कूलिंग कैसे बढ़ाएं - फोटो : AI
Refrigerator Cooling Tips: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर के इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर लोड बढ़ जाता है, खासकर हमारे फ्रिज पर। कई बार तेज गर्मी के दौरान फ्रिज की कूलिंग अचानक कम हो जाती है और उसमें रखा सामान खराब होने लगता है। ऐसी स्थिति में हम अक्सर घबराकर तुरंत मैकेनिक को बुला लेते हैं, जिससे जेब पर भारी खर्च बैठ जाता है।

जबकि असल में फ्रिज की कूलिंग कम होने के पीछे मैकेनिक की गलती नहीं, बल्कि हमारी कुछ छोटी-छोटी लापरवाहियां या सामान्य वजहें होती हैं। अगर आपके फ्रिज की कूलिंग भी कम हो गई है, तो मैकेनिक को फोन घुमाने से पहले घर पर ही कुछ बेहद आसान चीजों को खुद चेक कर लें।
विज्ञापन

2 of 5
fridge white paper - फोटो : AI Generated
फ्रिज के दरवाजे की रबर (गैस्केट) चेक करें
फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर की पट्टी को ध्यान से देखें। अगर यह ढीली हो गई है या इसमें कोई गैप आ गया है, तो अंदर की ठंडी हवा बाहर निकलने लगती है और बाहर की गर्म हवा अंदर चली जाती है। इसे चेक करने के लिए आप फ्रिज के दरवाजे के बीच में एक पेपर रखकर बंद करें अगर पेपर अपने आप गिर जा रहा है इसका मतलब फ्रिज का रबर खराब हो चुका है, और इसे तुरंत बदलवाने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 5
पीछे की दीवार से दूरी और वेंटिलेशन - फोटो : AdobeStock
पीछे की दीवार से दूरी और वेंटिलेशन
फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखना सबसे आम गलती है, जो ज्यादातर लोग करते हैं। दरअसल, कंप्रेसर से निकलने वाली गर्मी को बाहर निकलने के लिए जगह चाहिए होती है। फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम छह इंच की दूरी जरूर रखें, ताकि हवा का वेंटिलेशन सही ढंग से हो सके और कंप्रेसर पर लोड न पड़े।

4 of 5
कंडेंसर कॉइल्स पर जमी गंदगी साफ करें - फोटो : AdobeStock
कंडेंसर कॉइल्स पर जमी गंदगी साफ करें
फ्रिज के पीछे या नीचे की तरफ लगी कंडेंसर कॉइल्स पर समय के साथ धूल-मिट्टी की मोटी परत जम जाती है। यह परत फ्रिज की गर्मी को बाहर निकलने से रोकती है, जिससे कूलिंग प्रभावित होती है। फ्रिज का प्लग निकालकर ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से इन कॉइल्स को साफ करें। इसके बाद कूलिंग अपने आप बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंदर जरूरत से ज्यादा सामान न ठूंसें - फोटो : AdobeStock
अंदर जरूरत से ज्यादा सामान न ठूंसें
गर्मियों में अक्सर लोग फ्रिज को फल, सब्जियों और बोतलों से पूरी तरह ठूंस देते हैं। फ्रिज के अंदर ठंडी हवा के घूमने (एयर सर्कुलेशन) के लिए जगह होना बहुत जरूरी है। अगर हवा के वेंट बंद हो जाएंगे, तो फ्रिज के कुछ हिस्सों में कूलिंग बिल्कुल बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें