फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: फ्रिज ठंडा तो कर रहा है, लेकिन बिजली ज्यादा खा रहा है? जानें इसके पीछे के क्या हैं कारण

Fri, 23 Oct 2026 05:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Refrigerator Tips: फ्रिज ठंडा करने के बावजूद अगर बिजली का बिल बढ़ रहा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं
समय पर इन दिक्कतों को चेक करना जरूरी हो जाता है, क्योंकि ऐसा न करने पर आपका बिजली का बिल अधिक आ सकता है
विज्ञापन
1 of 5
फ्रिज बिजली ज्यादा खा रहा है तो क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Fridge Tips In Hindi: गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज घर की उन चीजों में शामिल है, जो लगातार बिजली की खपत करते हैं। ऐसे में अगर फ्रिज पहले की तरह ठंडा तो कर रहा है, लेकिन बिजली का बिल बढ़ने लगा है, तो इसे मामूली सी बात मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

दरअसल, कई बार फ्रिज में कोई बड़ी खराबी नहीं होती, बल्कि इस्तेमाल करने का तरीका या रखरखाव की कमी बिजली की खपत बढ़ा सकती है। वहीं, कुछ मामलों में तकनीकी समस्या भी इसकी वजह बन सकती है। ऐसे में कुछ संकेतों पर ध्यान देकर आप समय रहते इस दिक्कता का पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे के कारण क्या हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फ्रिज बिजली ज्यादा खा रहा है तो क्या करें? - फोटो : AI Generated
फ्रिज क्यों ज्यादा बिजली खर्च कर सकता है?

फ्रिज का कंप्रेसर लगातार चलते रहना
  • फ्रिज के अंदर ठंडक बनाए रखने के लिए कंप्रेसर चालू और बंद होता रहता है
  • अगर यह लंबे समय तक लगातार चलता रहे और बीच-बीच में बंद न हो, तो इसे चेक करवाना जरूरी हो जाता है
  • हालांकि, गर्म मौसम में या फ्रिज में ज्यादा सामान रखने के बाद कंप्रेसर का लंबे समय तक चलना सामान्य हो सकता है
  • पर सामान्य स्थिति में भी ऐसा बार-बार हो रहा है, तो दरवाजे की सील, फ्रिज की टेंपरेचर सेटिंग या कूलिंग सिस्टम में दिक्कत हो सकती है
विज्ञापन

3 of 5
फ्रिज बिजली ज्यादा खा रहा है तो क्या करें? - फोटो : AI Generated
दरवाजे की रबर ढीली होना
  • फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर ठंडी हवा को अंदर बनाए रखने में मदद करती है
  • वहीं, अगर यह कट गई है, ढीली पड़ गई है या ठीक से चिपकती नहीं है, तो बाहर की गर्म हवा अंदर जा सकती है
  • इससे फ्रिज को अंदर का टेंपरेचर ठीक बनाए रखने में तय समय से अधिक समय मेहनत करनी पड़ती है जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है
  • इसलिए दरवाजे की रबर में गंदगी या खराबी दिखाई देने पर इसे चेक करवाएं

4 of 5
फ्रिज बिजली ज्यादा खा रहा है तो क्या करें? - फोटो : AI Generated
फ्रिज के पीछे धूल जमना
  • फ्रिज के कंडेंसर कॉइल गर्मी बाहर निकालने में मदद करते हैं, जो फ्रिज के पीछे होते हैं यानी जो फ्रिज के पीछे जाली होती है वो
  • ऐसे में अगर इनस कॉइल पर धूल जम जाए तो फिर फ्रिज की गर्मी को बाहर निकलने में रुकावट हो सकती है
  • इस कारण फ्रिज को ठंडा बनाए रखने के लिए अधिक समय तक काम करना पड़ सकता है।
  • इसलिए फ्रिज के पीछे या नीचे मौजूद कॉइल और आसपास की जगह को साफ जरूर करें
  • ध्यान रहे सफाई से पहले फ्रिज का प्लग जरूर निकाल लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रिज बिजली ज्यादा खा रहा है तो क्या करें? - फोटो : AI Generated
फ्रिज का टेंपरेचर जरूरत से ज्यादा कम रखना
  • अगर फ्रिज का टेंपरेचर जरूरत से ज्यादा कम सेट किया गया है, तो कंप्रेसर को अधिक समय तक काम करना पड़ सकता है जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है
  • इसलिए फ्रिज के टेंपरेचर को मौसम और फ्रिज की जरूरत के हिसाब से सेट करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें