फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Cashew: क्या आपके बच्चे भी खा रहे हैं मिलावटी काजू? ऐसे लगाएं असली-नकली का पता

Fri, 28 Nov 2025 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kaju Ko Kaise Check Karein: क्या आप या आपके बच्चे जो काजू खा रहे हैं वो असली है? कहीं वो नकली तो नहीं? आप ये चेक कर सकते हैं और वो भी कुछ आसान से तरीकों से।
विज्ञापन
1 of 5
काजू असली है नकली? ऐसे करें पता - फोटो : Amar Ujala
Identify Fake or Real Kaju: आज के इस दौर में लगभग हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है, जो जरूरी भी है। प्रदूषण और हमारा बाहरी खानपान हमें बीमार करने के लिए काफी है। इसलिए डॉक्टर ही नहीं बल्कि, हर कोई पौष्टिक आहार का सेवन करने के लिए कहता है। अच्छा खानपान हमें बीमार होने से बचाने में काफी मदद कर सकता है।

इसलिए लोग ड्राई फ्रूट्स भी खाते हैं। जैसे, काजू, बादाम आदि। बात अगर सिर्फ काजू की करें तो क्या आप जो काजू खा रहे हैं या आप अपने बच्चों को अगर ये काजू खिला रहे हैं, तो क्या वो काजू असली है? कहीं वो काजू मिलावटी या नकली तो नहीं है? क्योंकि ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी हो सकता है। इसलिए आप यहां वो तरीके जान सकते हैं जिनसे आप ये जान सकते हैं कि आप जो काजू घर लाए हैं वो असली हैं या नकली। अगली स्लाइड्स में आप असली-नकली काजू में फर्क करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
काजू असली है नकली? ऐसे करें पता - फोटो : Adobe Stock
काजू असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता:-

रंग और चमक
  • काजू अगर बहुत ही अधिक चमकदार है या सफेद है, तो ये काजू केमिकल से पॉलिश किया हुआ या नकली हो सकता है। जान लें कि जो काजू असली होता है उसका रंग हल्का ऑफ व्हाइट या क्रीम जैसा होता है। इसलिए अब से जब भी काजू खरीदें, तो आप इस बात का ध्यान रख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
काजू असली है नकली? ऐसे करें पता - फोटो : Freepik.com
काजू खाकर
  • अगर आप काजू के असली नकली का पता लगाना चाहते हैं, तो आप इसे खाकर देख सकते हैं। इससे आपको पता चल सकता है कि काजू असली है या नकली। ध्यान दें कि अगर काजू खाने में दांतों से चिपक रहा है तो ये संकेत हो सकता है कि काजू नकली हो। असली काजू की निशानी होती है कि वो दांचों से नहीं चिपकता और आसानी से टूट जाता है।

4 of 5
काजू असली है नकली? ऐसे करें पता - फोटो : Freepik.com
दाग वाले काजू
  • अगर आप काजू खरीद रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है कि दाग-धब्बे वाला काजू खरीदने से बचें, क्योंकि ऐसे काजू नकली हो सकते हैं। असली काजू में दाग-धब्बे या किसी तरह का छेद नहीं होता। इसके अलावा असली काजू को सूंघने में उसमें नैचुरल नट्स जैसी हल्की खुशबू आती है। जबकि, नकली काजू में ऐसी कुछ सुगंध नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजू असली है नकली? ऐसे करें पता - फोटो : Freepik.com
काजू को तोड़कर
  • आप अगर काजू खरीद रहे हैं, तो एक और तरीके से असली-नकली काजू का पता लगा सकते हैं। असली काजू आसानी से टूट जाता है। साथ ही काजू टूटने के बाद अंदर भी वैसा ही होगा जैसे वो बाहर है यानी क्रीमी दिखाई देगा। जबकि, नकली काजू अंदर से दाग वाला या पीला हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें