एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) यूपीआई सिस्टम के बढ़ते चलने के बाद भले ही कैश का लेन-देन पहले की तुलना में अब कम हो गया है पर अब भी कई जगहों पर कैश ही खरीदारी और लेन-देन के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है। दैनिक जीवन के भी कई काम के लिए आपको कैश की जरूरत होती है। एटीएम के माध्यम से आप आसानी से कैश प्राप्त कर सकते हैं, पर कई बार एटीएम से पैसे निकालते समय कुछ नोट कटे-फटे और खराब आ जाते हैं, आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा।
एटीएम से अगर कटे-फटे और खराब नोट आ जाएं तो इस स्थिति में क्या किया जाए, क्या ये नोट मान्य हैं और सबसे बड़ा सवाल अगर बड़े ट्रांजेक्शन में ज्यादातर नोट कटे-फटे आ जाएं तो इसका क्या किया जाए? आइए जानते हैं कि इन परिस्थितियों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) का क्या नियम है?