October Bank Holidays List: खुशियों और रौशनी का पर्व दिवाली इस बार 20 अक्तूबर 2025 के दिन मनाया जाएगा। 18 अक्तूबर को धनतेरस मनाया जाएगा और फिर दिवाली के बाद छठ महापर्व भी मनाया जाएगा। ये सारे ही पर्व आस्था और खुशियों के प्रतीक हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और अपनों संग ये पर्व मनाते हैं।
ऐसे में ये पर्व हैं तो जाहिर है कि कुछ दिन बैंक बंद भी हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको इस बीच किसी जरूरी काम से बैंक जाना है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर धनतेरस, दिवाली और छठ में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं और किस-किस दिन बैंक खुले रहेंगे। तो चलिए जानते हैं दिवाली, धनतेरस और छठ पर बैंकों की कब-कब छुट्टी है। अगली स्लाइड्स में आप आरबीआई द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं...