फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: कहीं आपका नाम तो राशन कार्ड से नहीं कट गया ? ऐसे चेक करके दोबारा जुड़वाएं

Wed, 04 Feb 2026 11:45 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ration Card Correction Process: अगर आपका नाम भी राशन कार्ड से कट गया है तो आप इसे दोबारा जुड़वा सकते हैं। यहां हम आपको इसका सही तरीका बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्ड में नाम दोबारा कैसे जुड़वाएं ? - फोटो : अमर उजाला
Ration Card Me Naam Kaise Judwayein:  राशन कार्ड हर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार के लिए सरकारी योजना का अहम दस्तावेज है। इसके जरिए परिवार खाद्य सुरक्षा लाभ, सब्सिडी और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ ले पाते हैं। लेकिन कई बार सिस्टम में कुछ कारणों की वजह से कुछ लोगों के नाम राशन कार्ड से कट जाते हैं। इससे उन्हें राशन, फ्री अनाज या अन्य लाभ लेने में दिक्कत आती है।

ऐसे में जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने नाम और विवरण को चेक करें। अगर आपका नाम काटा गया है या गलत तरीके से अपडेट हुआ है, तो आप दोबारा आवेदन करके इसे ठीक करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया को समझना आसान है और इसे घर बैठे ऑनलाइन भी पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं राशन कार्ड से अपने नाम की स्थिति कैसे चेक करें और अगर जरूरत पड़े तो इसे दोबारा कैसे जोड़वाएं।
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्ड में नाम दोबारा कैसे जुड़वाएं ? - फोटो : अमर उजाला

किन लोगों का नाम राशन कार्ड से कट सकता है ?
  • सबसे आम कारणों में शामिल हैं: परिवार के किसी सदस्य का मृत्यु होना, गलत डेटा एंट्री या तकनीकी गड़बड़ी, किसी सदस्य द्वारा राशन कार्ड का डुप्लीकेट बनवाना, या परिवार का नया सदस्य जुड़ने पर पुराने रिकॉर्ड में बदलाव।
विज्ञापन

3 of 5
राशन कार्ड में नाम दोबारा कैसे जुड़वाएं ? - फोटो : Adobe Stock
  • कभी-कभी सरकार द्वारा गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आधार और राशन कार्ड डेटा अपडेट के दौरान भी नाम गलती से कट सकता है।  
  • अगर किसी का नाम एक ही राज्य या जिले में कई राशन कार्ड पर दर्ज है, तो सिस्टम डुप्लीकेट मानकर नाम हटा सकता है।

 

4 of 5
राशन कार्ड में नाम दोबारा कैसे जुड़वाएं ? - फोटो : Adobe Stock
नाम कैसे चेक करें
 
  • सबसे पहले अपने nfsa.gov.in की बेवसाइट खोलें।
  • फिर Ration Card Details On State Portals पर क्लिक करें।
  • अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें।
  • इसके बाद अपनी राशन दुकान और कार्ड टाइप सिलेक्ट करें।
  • राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • अपनी पूरी सूची में अपना नाम ढूंढें।
  • अगर नाम सूची में नहीं है या कट गया है, तो आगे सुधार प्रक्रिया शुरू करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशन कार्ड में नाम दोबारा कैसे जुड़वाएं ? - फोटो : Adobe Stock
राशन कार्ड में अपना नाम दोबारा कैसे जोड़ें ?
 
  • इसके लिए सबसे पहले तो राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो खुद को रजिस्टर करें, अगर नहीं तो लॉग इन करें।
  • अब Ration Card Correction/Modification, Add Member या E-Services पर क्लिक करें।
  •  फॉर्म में परिवार का पूरा विवरण, राशन कार्ड नंबर और गायब सदस्य का नाम दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या परिवार का विवरण अपलोड करे और फॉर्म जमा करें।
  • जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी आपके आवेदन की जांच करेंगे। 
  • अगर सब सही पाया गया, तो आपका नाम राशन कार्ड में दोबारा जोड़ दिया जाएगा।

नोट: प्रक्रिया राज्य-विशेष हो सकती है, इसलिए अपने राज्य के FCS पोर्टल या जिला कार्यालय की आधिकारिक जानकारी जरूर देखें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें