Ration Card List: भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनमें किसी योजना में आर्थिक लाभ दिया जाता है, तो किसी योजना के अंतर्गत कोई सामान देने का प्रावधान है। मौजूदा समय में सरकारी योजनाओं से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले भी रहे हैं। इसलिए अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है अंत्योदय योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।
इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्ड धारक को मुफ्त राशन का लाभ दिया जाता है। परिवार के प्रत्येक सदस्य (जिन सदस्यों का नाम राशन कार्ड में है) के लिए हर माह मुफ्त राशन सरकार की तरफ से दिया जाता है। हालांकि, कई बार देखने में आता है कि लोगों के नाम राशन कार्ड से कट जाते हैं। अगर आपका नाम भी राशन कार्ड से कट गया है तो आप अपना नाम इसमें जुड़वा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नाम कटने पर राशन कार्ड में ये कैसे जुड़वा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...