Ration Card e-KYC Last Date: केंद्र सरकार देश में कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसमें आवास, पेंशन, बीमा, आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना गरीबों को राशन मुहैया कराने का काम करती है और वो भी बिल्कुल मुफ्त में। दरअसल, कोविड के वक्त से केंद्र सरकार मुफ्त राशन का लाभ दे रही है और लगभग 80 करोड़ लोग इसका लाभ ले रहे हैं। इन सबके बीच अब राशन कार्डधारकों को आपूर्ति विभाग और खाद्य व रसद विभाग की तरफ से ई-केवाईसी करवाने को कहा गया है। ये काम राशन डीलर्स को पूरा करवाना है जिसकी अब नई आखिरी तारीख भी सामने आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं आप किस तारीख तक और कैसे इसे करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...