राशन कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, जिसका इस्तेमाल बैंक से लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में किया जाता है। देश में एक बड़ा वर्ग राशन कार्ड का उपयोग करता है। राशन कार्ड किसी भी परिवार के लिए उतना ही जरूरी है, जितना कि एक व्यक्ति के लिए आधार कार्ड। इसमें परिवार के सदस्यों की जानकारी होती है। इस कार्ड से सरकार की तरफ से कई सुविधाएं दी जाती हैं। जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, उन्हें मुफ्त या सस्ते दाम पर सरकारी राशन मिलता है। लेकिन अक्सर लोगों की यही शिकायत होती है कि राशन डीलर कम राशन देता है या पूरा राशन देने में आनाकानी करता है। अगर आप भी राशन कार्ड के जरिए राशन लेते हैं और डीलर कम राशन देता है, तो आप इसके खिलाफ शिकायत भी कर सकते हैं। सरकार द्वारा इस बात की भी सुविधा दी जा रही है कि आप कभी भी डीलर के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...