फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakshabandhan: रक्षाबंधन में घर जाने के लिए अभी कर लें ये काम, वरना बाद में घर जाने में होगी परेशानी

Mon, 13 Jul 2026 06:35 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Ticket Booking: आज से लगभग डेढ़ महीने बाद 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर आज से ही बहुत से लोगों के मन में उत्साह है। अधिकतर लोग इस त्योहार में घर जाना पसंद करते हैं, अगर आप भी घर जानें कि प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
Rakshabandhan Train Ticket Booking: भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है और हर कोई इस खास मौके पर अपने घर पहुंचने की तैयारी करता है। अगर आपने ध्यान दिया होगा तो त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपने घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बिना समय गंवाए तुरंत अपनी ट्रेन का टिकट बुक कर लेना चाहिए।

अंतिम दिनों में टिकट बुक करने के चक्कर में आपको भारी वेटिंग लिस्ट या नो-रूम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि पहले से टिकट की बुकिंग करना क्यों जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेनों में तेजी से बढ़ रही है वेटिंग लिस्ट - फोटो : AdobeStock
ट्रेनों में तेजी से बढ़ रही है वेटिंग लिस्ट
रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली-एनसीआर समेत देश के बड़े शहरों से गृहराज्यों की ओर जाने वाली मुख्य ट्रेनों में सीटें बहुत तेजी से फुल हो रही हैं। अगर आप आज टिकट बुक नहीं करते हैं, तो आने वाले दिनों में आपको सिर्फ लंबी वेटिंग लिस्ट ही देखने को मिलेगी। वक्त पर कन्फर्म सीट न मिलने के कारण आपकी त्योहार की पूरी प्लानिंग खराब हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
तत्काल टिकट के भरोसे बिल्कुल न बैठें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
तत्काल टिकट के भरोसे बिल्कुल न बैठें
बहुत से लोग सोचते हैं कि वे यात्रा से एक दिन पहले तत्काल कोटा के तहत कन्फर्म टिकट निकाल लेंगे। मगर त्योहारों के समय तत्काल बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही सेकंड के भीतर सभी सीटें बुक हो जाती हैं। इंटरनेट स्लो होने या सर्वर डाउन होने की वजह से आम तौर पर तत्काल टिकट मिलना लॉटरी जीतने जैसा मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें अभी से अपना टिकट बुक कर लें।

4 of 5
रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का तुरंत उठाएं लाभ - फोटो : Adobe Stock
रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का तुरंत उठाएं लाभ
त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे हर साल कई रूटों पर 'रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें' चलाता है। अगर आपको अपने घर जानें वाले ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है तो आप त्योहार के समय स्पेशल ट्रेन का इंतजार करें, जैसे ही सरकार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करे आप तुरंत अपनी सीटें बुक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन बुकिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन बुकिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान
ट्रेन टिकट बुक करते समय हमेशा आईआरसीटीसी के ऑफिशियल एप का ही इस्तेमाल करें और भुगतान के लिए यूपीआई या नेट बैंकिंग को तैयार रखें ताकि ट्रांजैक्शन जल्दी हो। इसके अलावा, टिकट बुक करते समय 'ऑटो अपग्रेडेशन' और 'बुक ओनली इफ कन्फर्म' के विकल्प को जरूर चुनें। इससे अगर आपकी वेटिंग टिकट होगी, तो सीट खाली होने पर वह खुद ही कन्फर्म हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें