फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakshabandhan: स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री, रक्षाबंधन पर भाई को जल्दी राखी भेजने के लिए क्या है सही माध्यम?

Thu, 30 Jul 2026 03:27 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Speed Post vs Registered Post: हर गुजरते दिन के साथ रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते जा रहा है। इस त्योहार में बहुत सी बहने अपने दूर रहे भाई को राखी भेजती हैं। अक्सर बहनों के दिमाग में ये सवाल रहता है कि राखी को स्पीड पोस्ट से भेजना चाहिए या रजिस्टर्ड पोस्ट से? आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रक्षाबंधन पर राखी कैसे भेजें - फोटो : AI
How to Sned Rakhi in Rakshabandhan Fastly: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, जहां हर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने का इंतजार करती है। लेकिन जब भाई किसी दूसरे शहर या दूर-दराज के इलाके में रहता है, तो समय पर राखी पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा ऐसे में बहने अभी से अपने भाई को राखी भेजना शुरु कर दिया है, ताकी समय रहते राखी भाई के पास पहुंच जाए। 

इस त्योहार के सीजन में डाकघरों में भारी भीड़ होती है और कई लोगों के मन में यही सवाल रहता है कि वह अपनी राखी 'स्पीड पोस्ट' से भेजे या 'रजिस्टर्ड पोस्ट' (रजिस्ट्री) के माध्यम से। आइए इस लेख में समझते हैं कि आपकी राखी को सबसे तेजी से और सुरक्षित पहुंचाने के लिए कौन सा माध्यम सबसे बेस्ट है।
विज्ञापन

2 of 5
स्पीड पोस्ट के सबसे बड़े फायदे और स्पीड - फोटो : adobestock
स्पीड पोस्ट के सबसे बड़े फायदे और स्पीड
अगर आपके पास समय बहुत कम है और राखी जल्दी पहुंचानी है, तो स्पीड पोस्ट सबसे उत्तम विकल्प है। यह भारतीय डाक की सबसे तेज सेवा है, जो आमतौर पर 1 से 3 दिनों के भीतर देश के किसी भी कोने में डिलीवरी कर देती है। इसके साथ ही आपको हर पल की ऑनलाइन ट्रैकिंग मिलती है, जिससे आप जान सकते हैं कि राखी कहां पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
रजिस्टर्ड पोस्ट की विशेषताएं और समय सीमा - फोटो : AI
रजिस्टर्ड पोस्ट की विशेषताएं और समय सीमा
रजिस्टर्ड पोस्ट यानी रजिस्ट्री सुरक्षा के लिहाज से बहुत अच्छी मानी जाती है क्योंकि यह पाने वाले के हस्ताक्षर लेकर ही सौंपी जाती है। हालांकि, यह स्पीड पोस्ट की तुलना में थोड़ी धीमी होती है और इसे पहुंचने में 3 से 7 दिनों का समय लग सकता है। अगर आप त्योहार से काफी दिन पहले राखी भेज रहे हैं, तभी इस माध्यम का चुनाव करें।

4 of 5
दोनों माध्यमों के खर्च में कितना है अंतर - फोटो : adobestock
दोनों माध्यमों के खर्च में कितना है अंतर
एक आम नागरिक के लिए खर्च की बात करें तो रजिस्ट्री थोड़ी सस्ती होती है, जिसका शुरुआती शुल्क करीब 20 से 30 रुपये होता है। दूसरी तरफ, स्पीड पोस्ट थोड़ा महंगा होता है, जिसकी शुरुआत 35 से 40 रुपये के आसपास होती है और वजन व दूरी के हिसाब से दाम बढ़ते हैं। मगर त्योहार पर समय की कीमत को देखते हुए स्पीड पोस्ट का चुनाव करना ज्यादा समझदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्योहार पर राखी भेजने के लिए जरूरी सुझाव - फोटो : फाइल फोटो
त्योहार पर राखी भेजने के लिए जरूरी सुझाव
रक्षाबंधन के मौके पर डाक विभाग अक्सर वाटरप्रूफ 'राखी लिफाफे' जारी करता है, उनका ही इस्तेमाल करें ताकि आपकी राखी खराब न हो। लिफाफे पर भाई का पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर साफ-साफ अक्षरों में लिखें। त्योहार से कम से कम 4-5 दिन पहले ही डाकघर जाकर स्पीड पोस्ट कर दें ताकि जल्दी से जल्दी आपका पार्सल पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें