Raksha Bandhan Online Shopping Scams: भाई-बहन के प्यार के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर एक-दूसरे को तोहफे भेजने और ऑनलाइन शॉपिंग करने का क्रेज इन दिनों बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लोग घर बैठे आसानी से डिस्काउंट और ऑफर्स के चक्कर में अपनी पसंद की चीजें बुक कर लेते हैं, लेकिन यही जल्दबाजी कई बार साइबर ठगों के लिए एक बड़ा मौका बन जाती है। त्योहार के इस सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धोखाधड़ी और बैंक खाते खाली होने के मामले तेजी से सामने आने लगते हैं।
अगर आप भी इस रक्षाबंधन बहन को ऑनलाइन गिफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ खास सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन गलतियों से बचना चाहिए।