फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी 2026: रक्षा बंधन पर यूपीआई से पेमेंट करते समय इन गलतियों से बचें, वरना हो सकते हैं ठगी का शिकार

Wed, 26 Aug 2026 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी इस रक्षा बंधन पर यूपीआई से पेमेंट करने वाले हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आपकी एक गलती आपका बैंक खाता खाली करवा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
राखी पर UPI से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
इस वर्ष रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार या शगुन देते हैं।

पूरे भारत वर्ष में इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी बीच रक्षा बंधन पर खरीदारी करते समय या शगुन भेजते समय यूपीआई से पेमेंट करते समय कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं रक्षा बंधन पर यूपीआई से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखें...
विज्ञापन

2 of 5
राखी पर UPI से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : ANI
यूपीआई से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

पहली गलती
  • एक बात जान लें कि यूपीआई पिन तभी डालना होता है, जब किसी को पैसे भेजने होते हैं
  • पैसे प्राप्त करने के लिए कभी पिन नंबर नहीं डालना होता है
  • इसलिए अगर आपको कोई मैसेज आए कि रक्षा बंधन का शगुन प्राप्त करने के लिए पिन नंबर दर्ज करें, तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि ये मैसेज फेक होते हैं और पिन नंबर डालने से आपके बैंक खाते से पैसे कट सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
राखी पर UPI से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
  • अनजाने लिंक और लुभावने ऑफर्स से सावधान रहें
  • राखी के मौके का फायदा उठाकर स्कैमर्स आपको व्हाट्सएप, सोशल मीडिया आदि पर फेक लिंक भेजते हैं
  • इसमें कूपन या किसी डिस्काउंट वाले ऑफर्स आदि होते हैं
  • पर इन लिंक पर कभी क्लिक न करें, वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है

4 of 5
राखी पर UPI से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : अमर उजाला
तीसरी गलती
  • क्यूआर कोड स्कैम से भी इस रक्षा बंधन बचकर रहें
  • इसमें आपको अनजान व्यक्ति या अनजाने नंबर से क्यूआर कोड भेजा जाता है
  • इन क्यूआर कोड पर पेमेंट करने से बचें
  • क्यूआर कोड पर पेमेंट करने से पहले रिसीवर का नाम जरूर देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी पर UPI से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
चौथी गलती
  • रक्षा बंधन पर आपको फर्जी कूरियर मैसेज के नाम पर भी ठगा जा सकता है
  • इसमें राखी रिसीव करने या रक्षा बंधन का कोई गिफ्ट रिसीव करने के लिए लिंक दिया होता है
  • पर ये फेक होता है और आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते हैं आपका मोबाइल हैक कर आपको ठगा जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें