फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को दें ये खास तोहफे, जिंदगीभर बहना को रहेगा याद

Mon, 19 Aug 2024 03:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Raksha Bandhan 2024 Gift Ideas - फोटो : iStock
Raksha Bandhan 2024 Gift Ideas: आज रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार बहन और भाइयों के बीच के अटूट प्यार को दर्शाता है। रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बाद भाई अपनी बहनों को तोहफा देते हैं। अक्सर लोग अपनी बहनों को कपड़े, महंगी ज्वैलरी, स्मार्टफोन, गैजेट्स आदि चीजों को तोहफे के रूप में देते हैं।

वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे खास तोहफे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपनी बहनों को देंगे तो उन्हें जीवनभर वह तोहफा याद रहेगा और उन्हें आर्थिक स्तर पर किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस रक्षाबंधन के त्योहार पर आप अपनी बहनों को क्या तोहफा दे सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Raksha Bandhan 2024 Gift Ideas - फोटो : istock

सोने चांदी के सिक्के

इस रक्षाबंधन के त्योहार पर अगर आप अपनी बहन को कुछ खास देना चाहते हैं तो आप उसको सोने या चांदी के सिक्के गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। ये काफी मूल्यावान होते हैं। समय के साथ सोने और चांदी के सिक्को का मूल्य बढ़ता रहता है। इस कारण भविष्य में इन्हें बेचकर अच्छे खासे पैसे जुटाए जा सकते हैं। यह तोहफा आपकी बहन को जीवनभर याद रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
Raksha Bandhan 2024 Gift Ideas - फोटो : Istock

एफडी

इस राखी के त्योहार पर आप अपनी बहन के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उसके नाम पर एफडी में निवेश कर सकते हैं। यह तोहफा आपकी बहन की फाइनेंशियल प्लानिंग करने में मदद करेगा।

4 of 5
Raksha Bandhan 2024 Gift Ideas - फोटो : Istock
फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित निवेश का विकल्प है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी बहन के लिए कितनी भी राशि का निवेश इस स्कीम में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raksha Bandhan 2024 Gift Ideas - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड एसआईपी

इस रक्षाबंधन के त्योहार पर आप अपनी बहन के नाम पर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश के इस क्षेत्र से अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। ये आपकी बहन के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेगा। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें