फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022: इस आसान तरीके से आप भी बना सकती हैं घर पर ईको-फ्रेंडली राखी, जानें क्या है तरीका

Wed, 10 Aug 2022 12:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Make Rakhi at Home - फोटो : Istock
Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन आने में अब महज एक दिन बचे हैं। इस त्योहार को भाई बहन के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है। इस दौरान बाजारों में कई तरह की चमकदार राखियां बिकती हैं। अगर आप बाजारों में बिकने वाली राखी को खरीदने की बजाए, अपने हाथों से राखी बनाकर भाई को बांधना चाहती हैं। ऐसे में आप अपने भाई के लिए हैंडमेड राखी को आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, राखी को खूबसूरत बनाने के लिए आपको अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करना होगा। आप अपने घर पर रखे कुछ सामानों का इस्तेमाल करके राखी बना सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर पर हेंडमेड राखी को बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बार में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
How To Make Rakhi at Home - फोटो : Istock
घर पर राखी बनाने के लिए आपको रक्षा सूत्र, कैंची, पेपर, राखी डेकोरेट करने के लिए थ्रेड आदि चीजों की जरूरत होगी। इन सामग्रियों का इस्तेमाल करके आप आसानी से एक खूबसूरत राखी को बना सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
How To Make Rakhi at Home - फोटो : Istock
राखी बनाने के लिए सबसे पहले आपको रक्षा सूत्र लेकर उसे तीन उंगलियों के बीच मोड़ना होगा। मोड़ने के बाद उसको किनारे से निकालकर कैंची से काट दें। रक्षासूत्र के किनारे को काटने के बाद आपको उसे अच्छे से चारों तरफ फैलाना है।

4 of 5
How To Make Rakhi at Home - फोटो : Istock
इसके बाद उसके ऊपर फेवीकॉल या गम लगाकर कुछ डेकोरेटिव चीजें चिपका दें। नेक्स्ट स्टेप पर राखी के पिछले हिस्से पर कागज में गम लगाकर धागा चिपकाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Make Rakhi at Home - फोटो : Istock
इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से अपनी राखी को ईको-फ्रेंडली ढंग से बना सकती हैं। इसे बनाते वक्त आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हेंडमेड राखी बनाने की ये प्रक्रिया काफी आसान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें