RPF Drone Surveillance India: चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने की घटनाएं न सिर्फ रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि सफर कर रहे यात्रियों और ट्रेन स्टाफ की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन जाती हैं। हाल के दिनों में वंदे भारत और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव की बढ़ती खबरों को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल बेहद सख्त हो गया है। बता दें कि अब संवेदनशील इलाकों में आसमान से ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है, जिससे अपराधियों की धरपकड़ तेज हो गई है।
कई लोग इसे सिर्फ एक साधारण शरारत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, मगर कुछ मामलों ये पत्थरबाजी यात्री की जान भी ले लेती है। यही वजह है कि रेलवे कानून में इसके लिए बेहद कड़े और गैर-जमानती प्रावधान किए गए हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई होती है और इसमें कितनी सजा का प्रावधान है।