Indian Railways Penalty Charges: अक्सर हम अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को ट्रेन में बैठाने या उन्हें स्टेशन से लेने के लिए रेलवे स्टेशन जाते हैं। स्टेशन के भीतर प्रवेश करने के लिए हम सभी 10 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट जरूर खरीदते हैं ताकि कानूनी रूप से कोई परेशानी न हो। मगर क्या आप जानते हैं कि यह प्लेटफॉर्म टिकट के वेधता की भी कुछ सीमाएं होती हैं?
दरअसल, सोशल मीडिया और आम चर्चाओं में कुछ लोगों को लगता है कि प्लेटफॉर्म टिकट 4 घंटे तक के लिए मान्य होता है, मगर आपको बता दें कि रेलवे के नियमों के मुताबिक प्लेटफॉर्म टिकट सिर्फ 2 घंटे के लिए ही मान्य है। आइए इस लेख में समझते हैं कि प्लेटफॉर्म टिकट की समय सीमा और इससे जुड़े जरूरी नियम क्या हैं।