List Of Cancelled Trains: आज भी एक बड़ी संख्या में लोग भारतीय रेलवे की ट्रेनों से सफर करना पसंद करते हैं। इसके लिए रेलवे की तरफ से भी रोजाना काफी ट्रेनें चलाई जाती हैं। पर कई बार कई कारणों की वजह से ट्रेनें कैंसिल हो जाती हैं या कई ट्रेनों का रूट बदला जाता है और कई ट्रेनें देरी से भी चलते हैं। ऐसे में अगले महीने यानी अगस्त में भी कुछ ट्रेनें कैंसिल रहने वाली हैं।
दरअसल, रेलवे द्वारा कई ट्रैकों पर मरम्मत, नई लाइन बिछाने आदि जैसे काम होते रहते हैं। इस कारण कई ट्रेनें रद्द तक हो जाती हैं। जैसे, भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक सुधार और तकनीकी काम के कारण झारखंड के कई हिस्सों में ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। ऐसे में खासतौर पर रांची से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है। तो चलिए जानते हैं कौन सी ट्रेनें कैंसिल रहेगी। आप आगे इसकी सूची देख सकते हैं...