फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: रेलवे के बंद फाटक के नीचे से बाइक निकालने पर कितना जुर्माना लगता है? जानें क्या होती है कार्रवाई

Sun, 05 Jul 2026 08:25 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Closed Gate Penalty India: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी उसके नीचे से बाइक निकालने की कोशिश करते हैं। बता दें कि पकड़े जाने पर इस गलती पर सख्त कार्रवाई होती है, और अगर रेलवे का नुकसान होता है और वाहन मालिक से वसूली भी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
बंद फाटक पार करने की सजा - फोटो : AI
Railway Crossing Fine: अक्सर देखा जाता है कि रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के बाद भी कुछ लोग जल्दीबाजी में अपनी जान जोखिम में डालकर नीचे से बाइक निकालने की कोशिश करते हैं। यह लापरवाही न सिर्फ उनके लिए जानलेवा होती है, बल्कि भारतीय रेलवे के नियमों के तहत एक गंभीर कानूनी अपराध भी है। 

रेल मंत्रालय और रेलवे सुरक्षा बल ऐसे हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए बेहद सख्त हैं। अगर आप भी बंद फाटक को पार करने की ऐसी भूल करते हैं, तो पकड़े जाने पर भारी-भरकम जुर्माने के साथ-साथ आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस मनमानी पर रेलवे एक्ट के तहत क्या कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
रेलवे एक्ट की धारा 146 और 147 के तहत कार्रवाई
बंद रेलवे फाटक को जबरन पार करना या उसके नीचे से बाइक निकालना रेलवे कानून का सीधा उल्लंघन है। रेलवे सुरक्षा बल ऐसे मामलों में रेलवे एक्ट की धारा 146 और धारा 147 के तहत मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करती है। बता दें कि रेलवे एक्ट की धारा 148 में रेलवे कर्मचारी के काम में बाधा डालना का प्रावधान है रेलवे एक्ट धारा 147 में अवैध रूप से रेलवे परिसर में प्रवेश करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

3 of 5
मोटा जुर्माना और जेल का सख्त प्रावधान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मोटा जुर्माना और जेल का सख्त प्रावधान
इस नियम को तोड़ने पर पकड़े जाने पर अपराधी को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं। रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेशी होने पर दोषी को 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का नकद जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके साथ ही अपराध की गंभीरता को देखते हुए 6 महीने से लेकर 1 साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है।

4 of 5
वाहन जब्त और ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द - फोटो : अमर उजाला
वाहन जब्त और ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द
रेलवे पुलिस मौके पर ही आपकी बाइक या स्कूटर को जब्त कर लेती है, जिसे छुड़ाने के लिए कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा, रेलवे प्रशासन आपकी इस खतरनाक हरकत की रिपोर्ट क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भेज सकता है, जिसके बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द या सस्पेंड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे और ट्रेनों की सुरक्षा से खिलवाड़ - फोटो : Adobe Stock
हादसे और ट्रेनों की सुरक्षा से खिलवाड़
बंद फाटक के नीचे बाइक फंसने से कई बार ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे सैकड़ों रेल यात्रियों की जान खतरे में आ जाती है। इसलिए अगर कोई वाहन ट्रैक पर फंसकर ट्रेन से टकरा जाता है, तो रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में भारी भरपाई की वसूली भी उसी वाहन मालिक से की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें