फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: RAC या WL कौन से टिकट पर मिलता है यात्रियों को ज्यादा फायदा? सफर करने से पहले जान लें ये बात

Tue, 05 May 2026 02:26 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय रेलवे में यात्रा के दौरान RAC और वेटिंग लिस्ट टिकट को लेकर यात्रियों में अक्सर भ्रम बना रहता है। सही जानकारी के अभाव में लोग यह तय नहीं कर पाते कि किस विकल्प में यात्रा की संभावना ज्यादा होती है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AI Generated
भारतीय ट्रेनों में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। अक्सर कई यात्रियों का सवाल रहता है कि RAC (Reservation Against Cancellation) और वेटिंग लिस्ट (WL) में से कौन सा विकल्प फायदेमंद है। कई बार यात्री कंफर्म टिकट न मिलने पर इन दोनों स्थितियों में फंस जाते हैं और असमंजस में रहते हैं कि यात्रा संभव होगी या नहीं। 

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि RAC और WL दोनों अलग अलग कैटेगरी में आते हैं। इस कारण आपको इनके नियमों को समझना जरूरी है। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में यह सवाल काफी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि उस दौरान टिकट मिलना भी काफी मुश्किल होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
RAC टिकट की बात करें तो इस कैटेगरी की टिकट में यात्री को ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति मिलती है। हालांकि, इसमें यात्रियों को पूरी बर्थ नहीं मिलती है। एक बर्थ को दो यात्रियों के बीच साझा किया जाता है। हालांकि, ट्रेन के रवाना होने से पहले जैसे-जैसे कंफर्म टिकट कैंसिल होते हैं, RAC टिकट के धीरे-धीरे कंफर्म होने की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इस कारण इसे सुरक्षित विकल्प के तौर पर देखा जाता है। वहीं वेटिंग लिस्ट (WL) टिकट में स्थिति अलग होती है। वेटिंग लिस्ट टिकट पर यात्री को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति तब तक नहीं मिलती जब तक टिकट कंफर्म न हो जाए। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
अगर यात्रा से पहले पर्याप्त संख्या में टिकट कैंसिल नहीं होते, तो WL टिकट कंफर्म नहीं हो पाता है। इस कारण वेटिंग टिकट में अनिश्चितता अधिक होती है। इस कारण RAC टिकट हमेशा वेटिंग लिस्ट से बेहतर विकल्प होता है। इसमें यात्रा की गारंटी होती है। RAC टिकट पर भले ही आपको पूरी बर्थ न मिले लेकिन आप ट्रेन में आधी सीट पर सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
अगर आपके पास विकल्प होता है तो आपको RAC टिकट को प्राथमिकता देना चाहिए। टिकट बुक करते समय अपनी प्राथमिकताओं और यात्रा की जरूरतों को ध्यान में रखें। सही जानकारी और समझदारी से लिया गया फैसला आपकी यात्रा को आसान और सुविधाजनक बना सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें