फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूआर कोड या मोबाइल नंबर दोनों के पेमेंट में क्या होता है अंतर? यहां समझें

Fri, 09 Oct 2026 02:51 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UPI Payment Safety Tips: हम जब भी यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो आमतौर पर इसके लिए दो विकल्प होते हैं, पहला क्यूआर से और दूसरा मोबाइल नंबर से। बता दें कि वैसे तो ये दोनों तरीके एक जैसे ही दिखते हैं, मगर इन दोनों में काफी अंतर होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्यूआर कोड और मोबाइल नंबर पेमेंट में अंतर - फोटो : AI
QR Code vs Mobile Number Payment: डिजिटल दौर में आज लगभग हर व्यक्ति खरीदारी या लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर रहा है। दुकानों पर पेमेंट करना हो या किसी दोस्त को पैसे भेजने हों, हम अक्सर क्यूआर कोड स्कैन करते हैं या मोबाइल नंबर दर्ज करके पैसे भेजते हैं। हालांकि ये दोनों ही माध्यम आपके बैंक खाते से सीधे पैसे ट्रांसफर करने का काम करते हैं, लेकिन इनकी काम करने की तकनीक और सुरक्षा स्तर में काफी अंतर होता है। 

जहां क्यूआर कोड में कैमरे की मदद से डेटा को स्कैन किया जाता है, वहीं मोबाइल नंबर पेमेंट में सिस्टम फोन नंबर से जुड़ी यूपीआई आईडी को खोजकर पैसे ट्रांसफर करता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि दोनों तरीकों में कौन सा ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्कैनिंग तकनीक और मोबाइल नंबर की पहचान में फर्क - फोटो : अमर उजाला
स्कैनिंग तकनीक और मोबाइल नंबर की पहचान में फर्क
  • क्यूआर कोड एक डिजिटल बारकोड होता है, जिसमें प्राप्तकर्ता की पूरी बैंकिंग जानकारी पहले से कोड में छिपी होती है।
  • वहीं, मोबाइल नंबर से पेमेंट करते समय एप पहले आपके नंबर से लिंक यूपीआई आईडी को सर्वर पर खोजता है और फिर खाताधारक का नाम और विवरण आपके सामने दिखाता है।
विज्ञापन

3 of 5
लेनदेन की गति और इस्तेमाल में सहूलियत - फोटो : अमर उजाला
लेनदेन की गति और इस्तेमाल में सहूलियत
  • दुकानों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान करना सबसे तेज और आसान माना जाता है।
  • वहीं, जब आप किसी दूर बैठे परिचित को पैसे भेज रहे होते हैं, तब उसका मोबाइल नंबर दर्ज करके तुरंत ट्रांसफर करना अधिक सुविधाजनक और व्यवहारिक विकल्प साबित होता है।

4 of 5
गलत खाते में पैसा जाने का जोखिम और सुरक्षा - फोटो : Adobe Stock
गलत खाते में पैसा जाने का जोखिम और सुरक्षा
  • क्यूआर कोड को स्कैन करने पर गलत खाते में पैसे जाने की संभावना लगभग शून्य होती है, क्योंकि कोड में सटीक जानकारी मौजूद रहती है।
  • इसके उलट मोबाइल नंबर टाइप करके भुगतान करते समय एक अंक भी गलत दर्ज हो जाने पर पैसे किसी अनजान व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए क्या सावधानी बरतें - फोटो : AdobeStock
डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए क्या सावधानी बरतें
  • ध्यान रखें कि किसी भी माध्यम से पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी यूपीआई पिन दर्ज नहीं करना पड़ता। पिन सिर्फ पैसे भेजने या बैलेंस चेक करने के लिए होता है।
  • भुगतान करने से पहले हमेशा स्क्रीन पर दिखाई देने वाले प्राप्तकर्ता के असली नाम की पुष्टि जरूर कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें