PVC Aadhaar Card Rules: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा उन लोगों के आधार कार्ड बनाए जाते हैं, जो लोग भारत के नागरिक हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती है। नवजात शिशुओं से लेकर किसी भी उम्र का व्यक्ति आधार कार्ड बनवा सकता है। आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र से आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
ठीक ऐसे ही अगर आधार कार्डधारक चाहे तो वो अपना पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा सकता है। इसे बनवाने का तरीका बेहद आसान है और आपको इसके लिए कहीं जाना भी नहीं पड़ता। बस एक छोटा सा शुल्द देकर आप अपना पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका आप यहां जान सकते हैं...