PVC Aadhaar Card: अगर आपको कोई गैर-सरकारी या सरकारी काम करवाना होता है, तो आपको इसके लिए कई सारे दस्तावेजों की जरूरत होती है। मतलब एक भी दस्तावेज न हो, तो आपके कई काम तक अटक सकते हैं। ऐसा ही एक दस्तावेज है आपका आधार कार्ड, जिसके न होने पर भी कई काम अटक सकते हैं। सिम कार्ड लेना हो, स्कूल में दाखिला लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो आदि अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन कागज वाले आधार कार्ड के साथ लोगों को ये दिक्कत भी आती है कि पुराने होने के साथ ये फटने लगता है। साथ ही पानी से भीगकर खराब होने का भी डर बना रहता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने लिए पीवीसी वाला आधार कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे ही इसे ऑर्डर कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...