फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashirwad Yojana Kya Hai: बेटी की शादी के लिए सरकार दे रही 51 हजार, जानें कौन ले सकता है लाभ और आवेदन का तरीका

Tue, 03 Feb 2026 03:53 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Government Scheme For Daughter's Marriage: अगर आपकी बेटी की भी शादी होने वाली है लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो अब परेशान न हों। सरकार की एक स्कीम में आपके खाते में सीधा 51,000 रुपये आ जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
आशीर्वाद योजना क्या है ? - फोटो : अमर उजाला
Ashirwad Yojana Ke Liye Apply Kaise Karein: घर में बेटी के पैदा होते ही उसकी परवरिश से लेकर उसकी पढ़ाई और फिर शादी तक का खर्च कई परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बन जाता है। खासकर आज के समय में लोग अपनी बेटी को पढ़ा-लिखा तो लेते हैं लेकिन इसके बाद गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों में ये चिंता और भी बढ़ जाती है कि बेटी की शादी सम्मान के साथ कैसे की जाए। 

समाज में आज भी कई माता-पिता सिर्फ पैसों की कमी के कारण मानसिक तनाव से गुजरते हैं। इसी चिंता को कम करने के लिए सरकारें समय-समय पर कई योजनाएं शुरू करती रही हैं। इसी के चलते पंजाब सरकार ने भी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया है।

राज्य सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत अब जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
विज्ञापन

2 of 7
आशीर्वाद योजना क्या है ? - फोटो : Adobe Stock
 आशीर्वाद योजना क्या है ?

पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करना है। इस योजना के तहत सरकार पात्र परिवारों को बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
आशीर्वाद योजना क्या है ? - फोटो : Adobe Stock
इसका मकसद ये सुनिश्चित करना है कि किसी भी परिवार की बेटी की शादी केवल पैसों की कमी की वजह से न रुके। ये योजना खासतौर पर समाज के कमजोर वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि बेटियों को सम्मानपूर्वक जीवन की नई शुरुआत मिल सके।

 

4 of 7
आशीर्वाद योजना क्या है ? - फोटो : Adobe Stock
आशीर्वाद योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

इस योजना का लाभ पंजाब के स्थायी निवासियों को दिया जाता है। इसका फायदा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार उठा सकते हैं। अनुसूचित जाति की विधवा या तलाकशुदा महिलाएं अगर पुनर्विवाह करती हैं तो उन्हें भी इस योजना के तहत सहायता प्रदान की जाती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
आशीर्वाद योजना क्या है ? - फोटो : Adobe Stock
बेटी की उम्र शादी के लिए कानूनी रूप से निर्धारित उम्र के अनुसार यानी कि 18 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा 32,790 के भीतर होनी जरूरी है। एक परिवार को इस योजना का लाभ 2 लड़कियों को ही दिया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंच सके।

 
विज्ञापन

6 of 7
आशीर्वाद योजना क्या है ? - फोटो : Adobe Stock
 आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन कैसे करें

आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। इच्छुक और पात्र परिवार संबंधित सरकारी विभाग या निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल https://ashirwad.punjab.gov.in/ashirwad/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आशीर्वाद योजना क्या है ? - फोटो : Adobe Stock
आवेदन के दौरान आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बेटी की उम्र से जुड़े दस्तावेज और शादी से संबंधित प्रमाण पत्र जमा करने होते हैं। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद योग्य लाभार्थियों को सीधे बैंक खाते में सहायता राशि भेज दी जाती है।

अगर किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए तो शादी के 30 दिनों के भीतर आवेदन जमा किया जा सकता है। 30 दिन बीतने के बाद आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें