फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: 416 रुपये की बचत करके सरकार की इस स्कीम में करें निवेश, कुछ सालों में बन सकते हैं करोड़पति

Tue, 30 Jul 2024 06:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Investment - फोटो : Istock
Public Provident Fund Scheme: नौकरी करते हुए अगर आप अपनी बचत को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आप कुछ सालों में एक अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप महज कुछ सालों में करोड़पति बन सकते हैं। सरकार की इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम भारत सरकार की एक शानदार योजना है। इस स्कीम में निवेश करने पर वर्तमान समय में आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में बड़े पैमाने पर लोग निवेश कर रहे हैं। अगर आप रिटायरमेंट के बाद अपने लिए अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बार में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Investment - फोटो : Istock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का होता है। वहीं 15 सालों का मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद आप अपनी निवेश अवधि को पांच-पांच साल के लिए आगे बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Investment - फोटो : Istock
पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आप कैसे 416 रुपये की बचत करके करोड़ों रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 

4 of 5
Investment - फोटो : Istock
इसके लिए आपको रोजाना करीब 416 रुपये की बचत करके हर महीने 12,500 रुपये इकट्ठा करने हैं। अगर आप हर महीने 12,500 रुपये इकट्ठा करते हैं तो सालाना आपके पास 1.5 लाख रुपये होंगे। इसे आपको पीपीएफ स्कीम में निवेश करना है। यह निवेश आपको पूरे 25 सालों के लिए करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment - फोटो : Istock
वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर अगर कैलकुलेट करें तो 25 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास 1,03,08,015 रुपये होंगे। इन पैसों से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें