Public Provident Fund: देश में कई लोग अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में ये लोग अपने बचत के पैसों को ठीक जगह पर निवेश नहीं करते हैं। अगर आप अपने बचत के पैसों को अच्छी जगह निवेश करके उस पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। ऐसे में पीपीएफ आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आप पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में अधिकतम 15 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में यह स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -