फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: अच्छे रिटर्न के साथ पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर मिलते हैं आपको ये बड़े फायदे

Wed, 22 Jan 2025 08:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Public Provident Fund - फोटो : AdobeStock
Public Provident Fund Scheme: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो निवेश के लिए ऐसे विकल्पों को चुनते हैं, जहां किसी प्रकार का बाजार जोखिमों का खतरा न हो। आज के इस वैश्विक उथल पुथल के दौर में स्टॉक मार्केट में निवेश करना काफी जोखिम भरा है। वहीं इन दिनों म्यूचुअल फंड में भी उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। इस कारण कई लोग ऐसी जगहों पर निवेश करना पसंद कर रहे हैं, जहां पर किसी प्रकार के बाजार जोखिमों का खतरा न हो।

इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पीपीएफ स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Public Provident Fund - फोटो : AdobeStock
वर्तमान समय में आपको पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप बिना जोखिम के लंबे समय तक निवेश कर सकते हैं। 

MF SIP: इस स्कीम में करें 15 हजार रुपये निवेश, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 5 करोड़ रुपये से ज्यादा फंड
विज्ञापन

3 of 5
Public Provident Fund - फोटो : AdobeStock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना में आप सालाना न्यूनतम 500 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश राशि की सीमा 1.5 लाख रुपये तय की गई है। अगर आप इस स्कीम में अच्छी खासी मात्रा में निवेश करते हैं, तो आप यहां निवेश करके इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट भी पा सकते हैं। 

4 of 5
Public Provident Fund - फोटो : AdobeStock
पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का होता है। हालांकि, 15 सालों की मैच्योरिटी पीरियड के बाद आप इसमें पांच-पांच सालों के लिए और आगे निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Public Provident Fund - फोटो : AdobeStock
पीपीएफ स्कीम में 5 सालों का लॉक-इन पीरियड भी होता है। पीपीएफ स्कीम में आपको आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है। आप कुछ सालों तक निवेश करने के बाद उसमें से आंशिक निकासी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें