फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर, 1.5 लाख का निवेश टैक्स फ्री, पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर मिलते हैं ये फायदे

Mon, 10 Mar 2025 03:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है।
विज्ञापन
1 of 5
इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है - फोटो : AdobeStock
देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो निवेश के ऐसे क्षेत्रों में अपने पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं जहां जोखिम कम होता है। आज के समय अमेरिका द्वारा टैरिफ चार्ज बढ़ाए जाने और कई दूसरे कारणों के चलते निवेश बाजार में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। इस कारण कई लोगों को काफी घाटे का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सुरक्षित निवेश आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। इस कारण देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना को पीपीएफ स्कीम के नाम से भी जाना जाता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
हर साल मिलता है इतना रिटर्न - फोटो : AdobeStock

हर साल मिलता है इतना रिटर्न 

  • पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर इस समय 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
  • इस स्कीम को केंद्र सरकार द्वारा रेगुलेट किया जाता है।
  • इस कारण इस स्कीम में निवेश करने पर सुरक्षा की पूरी गारंटी मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
टैक्स में छूट - फोटो : AdobeStock

टैक्स में छूट

  • पीपीएफ स्कीम में आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा EEE कैटेगरी में आता है।
  • इस कारण इस योजना में निवेश किए गए पैसों पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है।
  • इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले रिटर्न और निवेश की संपूर्ण राशि पर कोई टैक्स नहीं लगता है। 

4 of 5
मिलती है लोन की सुविधा - फोटो : AdobeStock

मिलती है लोन की सुविधा

  • पीपीएफ स्कीम में निवेश करने के बाद आप लोन की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • पीपीएफ स्कीम में जमा राशि का 25 प्रतिशत तक आप लोन ले सकते हैं।
  • लोन पर जो ब्याज दर देनी होती है वह पीपीएफ स्कीम के अंतर्गत मिल रही ब्याज दर से एक प्रतिशत ज्यादा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
500 रुपये से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत - फोटो : AdobeStock

500 रुपये से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत 

  • पीपीएफ स्कीम में आप निवेश की शुरुआत 500 रुपये से कर सकते हैं।
  • वहीं निवेश की अधिकतम सीमा एक साल में 1.5 लाख रुपये तय की गई है।
  • इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें