Bike Tyre Air Pressure Guide: सड़क पर बाइक चलाते समय बाइक का माइलेज, उसकी परफॉर्मेंस और आपका सफर काफी हद तक टायरों में भरी हवा पर निर्भर करता है। अक्सर लोग पेट्रोल पंप पर जाकर बिना सोचे-समझे टायरों में हवा भरवा लेते हैं, जिससे या तो टायर में हवा कम रह जाती है या जरूरत से ज्यादा भर जाती है।
इसके अलावा, एक आम लापरवाही यह देखने को मिलती है कि हवा भरवाने के बाद मैकेनिक टायर के नोजल का कवर लगाना भूल जाते हैं या कसते नहीं हैं। खुला हुआ नोजल समय से पहले खराब हो जाता है, जिससे धीरे-धीरे हवा लीक होने लगती है और इसका सीधा बुरा असर आपके टायर और ट्यूब पर पड़ता है। आइए इस लेख में इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानते हैं।