फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: प्रिंटर में किन 4 गलतियों की वजह से बार-बार फंसता है कागज? जानें पेपर जाम से बचने का आसान तरीका

Thu, 17 Sep 2026 12:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रिंटर में पेपर जाम होना सिर्फ मशीन की खराबी की वजह से नहीं होता। बल्कि, कई बार कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिसकी वजह से प्रिंटर में पेपर फंसते रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रिंटर में बार-बार पेपर क्यों फंसते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
ऑफिस में प्रिंटर का इस्तेमाल रोजाना कई कामों के लिए होता है, लेकिन कई बार प्रिंट निकालते समय कागज मशीन के अंदर फंस जाता है। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतें होती है और काम में भी देरी होती है। यही नहीं, अगर आपके घर में प्रिंटर है तो उसमें भी आपने कागज जाम होने की समस्या देखी होगी?

दरअसल, अगर प्रिंटर में बार-बार पेपर जाम हो रहा है, तो हर बार मशीन को दोष देना सही नहीं है। कई छोटी-छोटी गलतियों की वजह से भी ये समस्या लगातार हो सकती है। चलिए जानते हैं ऐसी चार गलतियों के बारे में, जिनसे बचकर प्रिंटर में पेपर जाम की समस्या को कम किया जा सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रिंटर में बार-बार पेपर क्यों फंसते हैं? - फोटो : एआई जनरेटेड
प्रिंटर में क्यों पेपर जाम हो जाते हैं?

पहला कारण
  • प्रिंटर की पेपर ट्रे में जरूरत से ज्यादा कागज भरने पर पेपर फीड होने में परेशानी हो सकती है
  • इससे एक साथ कई शीट खिंचने या कागज तिरछा जाने की स्थिति बन सकती है
  • इसलिए ट्रे में कागज रखते समय उसकी अधिकतम क्षमता का ध्यान रखें
  • उतने ही पेपर लगाएं, जो आसानी से लग जाएं यानी ट्रे को फुल करने की जगह कम-कम पेपर लगाए जा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
प्रिंटर में बार-बार पेपर क्यों फंसते हैं? - फोटो : AI Generated
दूसरा कारण
  • मुड़ा हुआ, फटा हुआ या किनारों से खराब कागज प्रिंटर के अंदर फंस सकता है
  • नमी वाले कागज से भी शीट एक-दूसरे से चिपक सकती हैं
  • ऐसे में प्रिंटर एक से ज्यादा शीट खींच सकता है जिससे पेपर जाम हो सकते हैं
  • इसलिए सिर्फ सीधे पेपर ही डालें और पेपर्स को एक बार हिला जरूर लें

4 of 5
प्रिंटर में बार-बार पेपर क्यों फंसते हैं? - फोटो : AI Generated
तीसरा कारण
  • पेपर ट्रे में लगे गाइड कागज को सही स्थिति में रखते हैं
  • अगर ये बहुत ढीले या बहुत टाइट हैं, तो पेपर तिरछा होकर अंदर जा सकता है
  • इससे प्रिंटिंग के दौरान पेपर जाम होने की संभावना बढ़ जाती है
  • पेपर के दोनों किनारों को गाइड से सही तरीके से सेट करना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रिंटर में बार-बार पेपर क्यों फंसते हैं? - फोटो : AI Generated
चौथा कारण
  • प्रिंटर में वही पेपर साइज और प्रकार इस्तेमाल करें, जिसे आपका मॉडल सपोर्ट करता है
  • कंप्यूटर की प्रिंट सेटिंग और पेपर ट्रे में रखा कागज अलग साइज का होने पर भी समस्या हो सकती है
  • उदाहरण के लिए A4 पेपर इस्तेमाल करते समय प्रिंट सेटिंग में भी सही पेपर साइज चुनना चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें