Pressure Cooker Whistle Problem: रसोई घर में रोज खाना बनाते समय प्रेशर कुकर का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुकर को गैस पर चढ़ाने के काफी देर बाद भी उसमें सीटी नहीं आती है। अक्सर लोग इसे आम बात मानकर नजरअंदाज कर देते हैं या फिर सीटी के लिए और इंतजार करने लगते हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो सावधान हो जाने की जरूरत है। सामान्य तौर पर कुकर में सीटी न आने के दो बड़े कारण होते हैं। पहला कारण कुकर के ढक्कन का रबर खराब होना है और दूसरा सीटी का जाम हो जाना है। इन दोनों में से एक स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।