फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: क्या शहरों में रहने वाले लोग भी ले सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां जानें

Sat, 15 Feb 2025 08:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं सिर्फ वे ही योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: समय-समय पर जहां सरकार कई पुरानी योजनाओं को बेहतर करने के लिए उनमें बदलाव करती है, तो वहीं दूसरी तरफ सरकार कई नई योजनाओं को भी शुरू करती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है। जैसे, किसी योजना के जरिए आर्थिक मदद करके तो किसी योजना में सब्सिडी आदि देकर। इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है।

इस योजना के अंतर्गत कामगारों को उनके काम में और बेहतर बनाने के लिए काम किया जाता है। साथ ही लाभार्थियों को आर्थिक मदद देना भी इस योजना का उद्धेश्य है। ऐसे में क्या शहरी लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलता है या नहीं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे जान सकते हैं कि किन लोगों को इस पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ मिलता है...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कई तरह के लाभ मिलते हैं
  • आप जब इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके लिए योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। साथ ही इसमें इसेंटिव भी दिया जाता है। इसके अलावा योजना से जुड़े लोगों को 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े हैं तो आप लोन की सुविधा का लाभ भी ले सकते हैं और ये लोन सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के देने का प्रावधान है। इसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और इस लोन को वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
क्या शहरी लोगों को भी मिलता है लाभ?

अगर आप भी किसी शहर में रहते हैं और पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो जान लें कि आप जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप उन 18 पारंपरिक व्यापारों में से किसी एक से जुड़े हों। आप पात्रता सूची के बारे में नीचे जान सकते हैं:-
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • इस हिसाब से अगर आप ताला बनाने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • जो दर्जी है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें