फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? आवेदन से पहले यहां चेक करें

Tue, 31 Dec 2024 12:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार की एक योजना है पीएम विश्वकर्मा योजना जिससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility: समय-समय पर राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई योजनाओं में कुछ न कुछ बदलाव करती है। जबकि, कई नई योजनाओं को लॉन्च भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप किसी योजना के लिए पात्र होते हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। मौजूदा समय में सरकार कई सारी योजनाओं को चलाती है जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।

पिछले साल सितंबर महीने में इस योजना को शुरू किया गया था जिसका उद्धेश्य 18 पांरपारिक व्यापारों को उनके काम में और बेहतर बनाना और उनकी आर्थिक मदद करना है। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं। ऐसे में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि आप पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं मिलने वाले लाभ
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको आपके काम में बेहतर बनाने के लिए कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, जितने दिन तक ट्रेनिंग चलती है तब तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • इसमें इसेंटिव देने का भी प्रावधान है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • अलग से 15 हजार रुपये दिए जाते हैं ताकि लाभार्थी टूलकिट खरीद सके
  • इसमें सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन भी दिया जाता है। आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इसे चुकाने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं?
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • धोबी और दर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें