PM Vishwakarma Yojana: समय-समय पर राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ दिया जाता है। इसी क्रम में पिछले साल सितंबर महीने में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं और इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको ये चेक करना पड़ता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं क्या आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभ ले सकते हैं या नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...