फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: अगर आप भी हैं इस पात्रता सूची में शामिल तो जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से, मिलते हैं ढेरों लाभ

Sat, 28 Dec 2024 05:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो जान लें ये भारत सरकार की योजना है जिसके अंतर्गत आपको आर्थिक लाभ मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: जहां एक तरफ सरकार पहले से कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है तो वहीं दूसरी तरफ कई बार पुरानी योजनाओं को बेहतर करने के लिए उनमें बदलाव भी किए जाते हैं। यही नहीं समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही शुरू करते हैं। इन योजनाओं के जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है।

जैसे, भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर माह में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। आप पात्रता सूची देखकर ये जान हैं कि क्या आपको इस योजना का लाभ मिल पाएगा या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ेंगे तो ये लाभ मिलेंगे
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के लोन देने का प्रावधान है
  • इसमें लाभार्थी को पहले कुछ महीनों के लिए एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और इसे चुकाने के बाद आपको दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और फिर जब तक ट्रेनिंग चलती है उन्हें रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि वे टूलकिट खरीद सके।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : Adobe Stock
ये है पात्रता सूची:-

जो लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं उन्हें ये देखना होता है कि क्या वे पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं या नहीं। जैसे...
 
  • धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो राजमिस्त्री है, जो नाव निर्माता हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो ताला बनाने वाले हैं और जो अस्त्रकार हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो मालाकार हैं, जो नाई यानी बाल काटने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, फिशिंग नेट निर्माता, अगर आप मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले लोग पात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें