फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: वे कौन से 18 पारंपरिक व्यापार हैं जिन्हें मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? आवेदनकर्ता यहां जानें

Fri, 17 Jan 2025 06:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार की एक योजना है पीएम विश्वकर्मा योजना। अगर आपको भी इस योजना का लाभ लेना है तो आपको ये चेक करना होगा क्या आप पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: हमारे देश में राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप लाभ ले सकते हैं। इसमें कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें आर्थिक लाभ देने के अलावा कई अन्य तरह के लाभ या सब्सिडी आदि दी जाती है। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके तहत 18 पारंपरिक व्यापारों को लाभ देने का काम किया जाता है और इस योजना को भारत सरकार चलाती है।

अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं यानी इसकी पात्रता सूची क्या है। तो चलिए जानते हैं कि किन 18 पारंपरिक व्यापारों को लाभ दिया जाता है यानी कौन पात्र है। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता सूची के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। - फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से?

अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई पात्रता सूची देख सकते हैं, क्योंकि जो लोग इसमें हैं सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं। जैसे:-
  • जो अस्त्रकार हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • मालाकार
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप मूर्तिकार हैं, जो लोग लोहार हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, पत्थर तराशने वाले या पत्थर तोड़ने वाले हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जा सकते हैं और यहां से आवेदन कर सकते हैं
  • आप इस योजना से जुड़ने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर भी जा सकते हैं और यहां से भी इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। - फोटो : Adobe Stock
लाभार्थियों को मिलने वाले ये हैं लाभ:-
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लोगों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • साथ ही टूलकिट खरीदने के लिए लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें