फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: क्या है पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसमें मिलते हैं रोजाना 500 रुपये? यहां जानें

Mon, 02 Dec 2024 02:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं ये योजना क्या है और इसका लाभ किन्हें मिलता है? यहां इस बारे में जाना जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: जब आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। कुछ योजनाएं कुछ समय के लिए चलती हैं तो कुछ योजनाओं को लगातार लंबे समय तक चलाया जाता है। हर एक योजना का एक अलग उद्धेश्य भी होता है। जैसे, पिछले साल सितंबर माह में भारत सरकार ने एक योजना की शुरूआत की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के अंतर्गत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं जिसमें अलग-अलग चीजें शामिल हैं। वहीं, इस योजना से 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala
पहले योजना के बारे में जानते हैं
  • दरअसल, पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पांरपिरक व्यापारों को जोड़ा गया है और इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के जरिए इन व्यापारों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे अपने काम और बेहतर हो सके। साथ ही आर्थिक मदद देने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
योजना के लाभ:-
  • इस योजना के अंतर्गत पहले लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • इसमें इसेंटिव का भी प्रावधान है और इसके अलावा लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं

4 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को लोन भी दिया जाता है जिसमें बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का प्रावधान है
  • आप इसमें पहले एक लाख रुपये का लोन ले सकते हैं और जब इसे तय समय पर चुका देते हैं तो आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग जुड़ सकते हैं योजना से?

जब आप किसी योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पहले ये जानना होता है कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। जैसे, पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र हैं ये आप नीचे दी गई सूची में देख सकते हैं...
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें