फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: रोजाना 500 रुपये से लेकर लोन तक की सुविधा, क्या आप जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में?

Sat, 16 Nov 2024 08:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानते हैं? इस योजना को भारत सरकार चलाती है और मौजूदा समय में काफी लोग इस योजना से जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए पात्र लोगों को लाभ मिलता है। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप लाभ ले सकते हैं। हर एक योजना में अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं। किसी योजना में आर्थिक लाभ तो किसी योजना में सब्सिडी या अन्य सामान देने का प्रावधान है। जैसे, पिछले साल सितंबर माह में भारत सरकार ने  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की। इस योजना के जरिए 18 पारंपारिक व्यापारों और इनसे जुड़े लोगों को लाभ देने की कोशिश की गई है। साथ ही इन्हें इनके कामों में और बेहतर बनाने की तरफ सरकार ने कदम बढ़ाया है। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है। - फोटो : Amar Ujala
  • दरअसल, भारत सरकार की इस योजना के जरिए 18 पारंपरिक व्यापारों को लाभ दिया जा रहा है। इसमें आर्थिक लाभ के अलावा लाभार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है जिससे उन्हें उनके काम में और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है। - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग जुड़ सकते हैं योजना से?
  • जो अस्त्रकार हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो लोग मालाकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है। - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो राजमिस्त्री हैं
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है। - फोटो : Adobe Stock
ये लाभ मिलते हैं:-
  • योजना से जुडने के बाद कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए उन्हें 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
  • आपको 3 लाख रुपये का लोन बिना किसी गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर मिल सकता है जिसमें पहले एक लाख रुपये का और फिर इसे चुकाने पर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें