फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSBY: सरकार की इस योजना में करें आवेदन, महज 20 रुपये में मिलेगा 2 लाख रुपये का बीमा कवर

Thu, 17 Jul 2025 01:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत आपको 20 रुपये के सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana - फोटो : AdobeStock
केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा देश में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। इस योजना के अंतर्गत गरीब और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत कम प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है। कई बार देखने को मिलता है कि किसी गरीब परिवार में जब मुखिया की दुर्घटनावश मृत्यु हो जाती है या वह विकलांग हो जाता तो इस स्थिति में परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। परिवार के ऊपर आर्थिक स्तर पर कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। गरीब और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत की थी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत आपको 20 रुपये के सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। स्कीम के अंतर्गत बीमाधारक की अगर किसी दुर्घटना में मौत हो जाती है तो नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock
सरकार की इस योजना में 18 से लेकर 70 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम की बीमा कवर की अवधि 1 जून से 31 मई एक वर्ष के लिए होती है। स्कीम के अंतर्गत अगर बीमाधारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

4 of 5
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock
पूर्ण रूप से विकलांग होने पर जैसे दोनों आंख, दोनों हाथ या दोनों पैर खो देने पर 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं अगर बीमाधारक दुर्घटना में आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है तो इस स्थिति में 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। इस योजना में आपको ऑटो डेबिट फैसिलिटी मिलती है। अगर खाते में पॉलिसी को रिन्यू कराते समय पर्याप्त बैलेंस नहीं है तो इस स्थिति में आपकी पॉलिसी को रद्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें