फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Suraj Portal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया पीएम सूरज पोर्टल, जानें किन्हें और क्या मिलेगा लाभ

Wed, 13 Mar 2024 04:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Suraj Portal पीएम सूरज पोर्टल क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Suraj Portal: केंद्र सरकार कई सारी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिनमें राशन, आवास, पेंशन और बीमा जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं। इस बीच समय-समय पर कई नई योजनाएं भी लॉन्च होती रहती है। जैसे- आज यानी 13 मार्च 2024 को हुई। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क को चिह्नित करने वाले एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने पीएम सूरज पोर्टल को लॉन्च किया। साथ ही एक लाख लोगों को ऋण राशि भी दी गई। अब आप सोच रहे होंगे कि ये पोर्टल क्या है और इसका लाभ क्या है और किसे मिलेगा? तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस पीएम सूरज योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
PM Suraj Portal पीएम सूरज पोर्टल क्या है? - फोटो : istock
क्या है ये पोर्टल?
  • दरअसल, पीएम सूरज पोर्टल एक राष्ट्रीय पोर्टल है, जो सामाजिक उत्थान और रोजगार पर आधारित और जनकल्याण के लिए है। इस पोर्टल के जरिए ऋण सहायता स्वीकृत की जाएगी। इससे पात्र लोगों को ऋण लेने में सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए लोग आसानी से लोन ले पाएंगे, जिसमें 15 लाख रुपये तक के बिजनेस लोन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और इसी पोर्टल के जरिए आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 6
PM Suraj Portal पीएम सूरज पोर्टल क्या है? - फोटो : istock
क्या मिलेगा लाभ?
  • पीएम सूरज पोर्टल को एक परिवर्तनकारी पहल बताया जा रहा है। इससे समाज के सबसे वंचित वर्गों का उत्थान करना और सशक्तिकरण उद्धेश्य है। वहीं, इस योजना के अंतर्गत ऋण मुहैया कराया जाएगा।

4 of 6
PM Suraj Portal पीएम सूरज पोर्टल क्या है? - फोटो : istock
  • वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक, इस पीएम सूरज पोर्टल के जरिए व्यवसाय के नए अवसर भी तैयार होंगे। उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए इस पोर्टल से काफी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
PM Suraj Portal पीएम सूरज पोर्टल क्या है? - फोटो : istock
कौन ले सकता है लाभ?
  • प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस पीएम सूरज पोर्टल के जरिए वंचित वर्गों को लाभ मिल सकेगा। वहीं, बाकी जानकारी योजना की नोटफिकेशन जारी होने के बाद सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Suraj Portal पीएम सूरज पोर्टल क्या है? - फोटो : istock
  • पीएम सूरज पोर्टल के अंतर्गत पात्र लोगों को बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, सूक्ष्म वित्त संस्थान और अन्य संगठनों के जरिए ऋण दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें