इसमें निवेश किया गया आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
देश में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो अपनी आमदनी में से बचत के पैसों को बैंक के सेविंग अकाउंट में जमा करके रखती है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है ऐसे में बचत के पैसों को सेविंग अकाउंट में जमा करके रखना कोई समझदारी का काम नहीं है। आपको अपने पैसे किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहिए, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि देश में काफी लोकप्रिय है।
इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। इसे पीपीएफ के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसमें निवेश किया गया आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
2 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर मिलती है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का होता है।
विज्ञापन
3 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
हालांकि, पीपीएफ स्कीम में 15 सालों का मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद आप 5-5 सालों के लिए निवेश अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप 12,500 रुपये की बचत करके करोड़पति बन सकते हैं।
4 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
इसमें सबसे पहले आपको पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाना है। खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में करना है। 1.5 लाख रुपये का सालाना निवेश आपको 25 सालों तक जारी रखना है।
25 सालों के बाद आप करीब 1,03,08,015 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। निवेश अवधि के दौरान आपको करीब 37,50,000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर कुल 65,58,015 रुपये की ब्याज दर मिलेगी।